हरिद्वार में जींद CIA टीम के सब इंस्पेक्टर को 2 गोलियां मारने वाले आरोपी सुनील कपूर ने रविवार को देहरादून में सुसाइड कर लिया। वह अपने एक रिश्तेदार के घर में छिपा हुआ था। पुलिस उसे पकड़ने लगी तो उसने खुद के सिर में गोली मार ली। सुनील कपूर ने जींद के पूर्व SP व IPS अधिकारी के खिलाफ महिला कर्मचारियों के साथ यौन शोषण की एक मेल वायरल की थी। पूर्व SP ने सुनील कपूर पर आईटी एक्ट और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। शनिवार को CIA टीम पीछा करते हुए हरिद्वार पहुंची। बस स्टैंड के पास SI सुरेंद्र जैसे ही उसे पकड़ने लगे तो सुनील ने SI पर 2 गोलियां चलाईं, जिससे SI घायल हो गए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। SI को गंभीर हालत में ऋषिकेश के एम्स में भर्ती कराया गया है। घटना पर जींद SP की 3 बातें… सुनील कपूर के बारे में 4 पॉइंट्स में जानिए… SI को गोली मारने की पूरी घटना पढ़िए… SI को गोली मारने से जुड़े PHOTOS… किस केस में सुनील के पीछे लगी थी पुलिस, जानिए….