हरियाणा के रोहतक में रविवार को कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीट को लेकर विवाद हो गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक बत्रा की एक साइड शहरी जिला अध्यक्ष कुलदीप केडी बैठ गए, जबकि दूसरी साइड रोहतक से मेयर का चुनाव लड़ चुके सूरजमल किलोई बैठ गए। तभी वहां रोहतक से कांग्रेस ग्रामीण के जिलाध्यक्ष बलवान रंगा आ गए। जैसे ही बलवान रंगा विधायक के पास पहुंचे तो उन्हें सीट नहीं मिली। तभी वह नाराज होकर प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर बाहर चले गए। उन्हें मनाने के लिए विधायक भारत भूषण बत्रा पीछे-पीछे गए। बलवान रंगा अपनी कार में बैठकर निकलने ही वाले थे कि बत्रा ने उनसे बात की। वह रंगा को मनाकर अंदर लेकर आए और अपने साइड में बैठाया। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई। 3 पॉइंट्स में जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले क्या हुआ… विवाद पर बत्रा और रंगा ने क्या कहा… अब जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक बत्रा ने क्या-क्या कहा…