राजस्थान विधानसभा में एक्स्ट्रा कैमरे लगाने के मामले में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आरोपों पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा- राहुल गांधी महिलाओं को किस करते हैं। डोटासरा चरित्रहीन गैंग के सरगना हैं। भंवरी कांड हो या अजमेर ब्लैकमेल कांड करने वाले भी कांग्रेसी ही थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर महिलाओं की निजता भंग करने के गलत आरोप लगाए हैं। चरित्रहीन व्यक्ति ही इस तरह की बात कर सकता है। कैमरे तो लोकसभा में भी लगे हुए हैं। विधानसभा की हां पक्ष और ना पक्ष लॉबी में भी लगे हुए हैं। यहां तक की कांग्रेस के कार्यालय में भी लगे हुए हैं। क्या गोविंद सिंह डोटासरा ने वहां कैमरे महिला विधायक और कार्यकर्ताओं के साथ अश्लील हरकत करने के लिए लगवाए हुए हैं। कोई महिला बाथरूम जाती है या कपड़े चेंज करती है। क्या उन्होंने यह सब देखने के लिए कैमरे लगवाए हैं। यह लोग तो हलाला के भी पक्षधर
मदन दिलावर ने कहा- यह लोग तो हलाला के भी पक्षधर हैं। मुस्लिम महिला और पुरुष में अगर किसी तरह की अनबन हो जाती है। उसके बाद अगर मुस्लिम पुरुष तीन बार तलाक बोल कर तलाक ले लेता था। इन सब के बावजूद अगर महिला और पुरुष के बीच समझौता होता है। महिला को पवित्र होने के लिए कई पुरुषों के पास रात बितानी पड़ती है। इसे यह लोग पवित्रता मानते हैं। कांग्रेस के लोग इस सोच के हैं। यह पूरी गैंग ही अश्लील लोगों की
शिक्षा मंत्री ने कहा- राहुल गांधी को तो आप अच्छी तरह जानते ही हैं। वह किस तरह मीटिंग और पब्लिक रैली में व्यवहार करते हैं। महिलाओं के साथ हाथों में हाथ, कंधे पर हाथ रखकर घूमते हैं। महिलाओं के साथ चुंबन (किस) करते हुए भी आप देख सकते हैं। यह पूरी गैंग ही अश्लील लोगों की है। इनके बारे में तो कुछ कहने से भी परहेज करना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष की छवि बेदाग
मदन दिलावर ने कहा- विधानसभा अध्यक्ष की छवि बेदाग है। कांग्रेसी नेता उनको लेकर अनर्गल और झूठी बयानबाजी कर सकते हैं। उनकी छवि पर कोई दाग नहीं लगा सकते हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के श्रेष्ठतम लोगों में से एक हैं। उनका चरित्र भी श्रेष्ठतम लोगों जैसा ही है। उनके बारे में इस तरह की बात सोचना भी बेवकूफी के बराबर है। — विधानसभा स्पीकर पर लगाए आरोपों की यह खबर भी पढ़िए… डोटासरा बोले-स्पीकर रेस्ट रूम से महिला विधायकों को देखते हैं:कांग्रेस विधायक कैसे बैठी हैं; क्या पहनी हैं, दीया बोलीं- कांग्रेसियों की ओछी मानसिकता उजागर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने स्पीकर वासुदेव देवनानी पर कांग्रेस की महिला विधायकों को रेस्ट रूम में जासूसी कैमरे से देखने का आरोप लगाया है। (पूरी खबर पढ़ें)