शास्त्रीय संगीत के जाने माने कलाकार और पद्मविभूषण पंडित छन्नू लाल मिश्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। आनन फानन में उन्हें मिर्जापुर के रामकृष्ण सेवाआश्रम हॉस्पिटल से बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल भेजा गया है। पंडित छन्नू लाल मिश्र को ब्लड प्रेशर की समस्या के साथ अन्य कई समस्याएं भी है। उनकी बेटी नर्मता मिश्रा ने कहा- अलग अलग एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम उनकी देख रेख कर रही है। फिलहाल डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें बीएचयू ले जाने का सलाह दिया गया है। उन्होंने बताया बीते करीब दो सालों से पंडित छन्नू लाल मिश्र मिर्जापुर में अपने बेटी के साथ रह रहे हैं। BHU अस्पताल में डॉक्टर की टीम अलर्ट आईएमएस निदेशक प्रो.एसएन संखवार ने इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों के साथ ही हृदय रोग विभाग, चेस्ट विभाग सहित अन्य विभागों में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की टीम को अलर्ट कर दिया। निदेशक ने बताया कि बीएचयू आने के बाद छन्नूलाल मिश्र को तत्काल आईसीयू में शिफ्ट करवाकर इलाज किया जाएगा। यहां उनके इलाज की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 2014 में बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक
आजमगढ़ के रहने वाले पंडित छन्नूलाल मिश्र ने धर्म नगरी काशी को अपना कर्मभूमि बनाया है। उन्होंने यहीं रहकर शास्त्रीय संगीत में महारथ हासिल की। 2010 में उन्हें पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। फिर 2014 में वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक बने। वहीं, 2020 में उन्हें पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया।