भोपाल में शनिवार को कॉलेज छात्राओं से रेप और लव जिहाद के आरोपी साद और साहिल के अवैध मकानों पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला। जबकि मुख्य आरोपी फरहान के घर पर कार्रवाई फिलहाल टाल दी गई। शनिवार को सुबह 11 बजे कोर्ट में उसकी पेशी होनी थी, लेकिन लोक अदालत के चलते नहीं हो पाई। बता दें कि फरहान, साद, साहिल, नबील, अली और अबरार पर निजी कॉलेज की छात्राओं के साथ रेप और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप हैं। ये मामला कोर्ट में है। इधर, आरोपी फरहान के पिता रिजवान ने आरोप लगाया कि पुलिस ने हमसे 10 लाख रुपए की डिमांड की थी। करीब 15 दिन तक इस मामले को दबाए रखा। हम 2 लाख रुपए ही दे पाए, 8 लाख रुपए की व्यवस्था नहीं हुई। इस पर मिसरोद थाने के रंजीत सिंह ने मेरे बच्चे पर लव जिहाद का केस दर्ज कर दिया। अदालत का फैसला नहीं आया है, उससे पहले ही हमारे मकान गिराए जा रहे हैं। सुबह 5 बजे से शुरू हुई कार्रवाई
कार्रवाई से पहले शुक्रवार को मकानों के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई थी। शनिवार सुबह 5 बजे अर्जुन नगर में भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। गोविंदपुरा एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई होगी। पुलिस की मौजूदगी में सरकारी जमीन पर बने अवैध कब्जे को हटाया गया। खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे दिए गए ब्लॉग से गुजर जाइए।