ग्वालियर में एक युवक ने अपनी पत्नी की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी। उसने कट्टे से उसके सिर में चार फायर किए। हत्या के बाद वह पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा। इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना शुक्रवार दोपहर को रूप सिंह स्टेडियम के सामने की है। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मंच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी ने उन पर भी 315 बोर का कट्टा तान दिया। पुलिस ने उसे काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा। पुलिस ने उसकी पिटाई भी की। फिर उसे उठाकर थाने ले गई। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आरोपी युवक का नाम अरविंद परिहार है। वहीं महिला का नाम नंदिनी परिहार है। दोनों ने लव मैरिज की थी। लंबे समय से उनके बीच विवाद चल रहा था। लड़की पर एक-एक कर कई गोलियां चलाई
प्रत्यक्षदर्शी एडवोकेट एमपी सिंह ने बताया कि मैं न्यायालय से आ रहा था। तरुण पुष्कर तक पहुंचा था कि गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इधर आकर देखा तो एक साइको टाइप का व्यक्ति था, उसने एक बच्ची पर एक-एक कर कई गोलियां चलाईं। तीन गोलियां तो मेरे सामने चली हैं। लड़की सड़क पर बेसुध पड़ी थी। यहां भीड़ लगी थी कोई उसे नियंत्रित नहीं कर सकता था। इसलिए पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम के आने के बाद आंसू गैस के गोले छोड़े तब आरोपी को पकड़ा जा सका। सीएसपी बोले- पुलिस को भी डराने की कोशिश की
सीएसपी नागेंद्र सिकरवार ने बताया कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती को दिनदहाड़े गोली मार दी। घटना के वक्त कई लोग मौजूद थे। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गोली चलाने के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। घटना के दौरान आरोपी ने पुलिस को डराने की भी कोशिश की, लेकिन कम बल का प्रयोग कर उसे काबू कर लिया गया। आरोपी के पास से हथियार भी जब्त कर लिया गया है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल की टीम जांच के लिए पहुंची। झूठ बोलकर शादी की, पहले भी कर चुका हमला आरोपी शादीशुदा, झूठ बोलकर दूसरी शादी की थी
गोली चलाने वाले का नाम अरविंद परिहार है। अरविंद ने नंदिनी परिहार से आर्य समाज मंदिर से शादी की थी। पिछले मंगलवार (9 सितंबर) को नंदिनी ने अरविंद के खिलाफ एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की थी। नंदिनी ने आरोप लगाया था कि अरविंद ने धोखे से उससे शादी की। अरविंद पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। नंदिनी ने बताया था कि जब इसका विरोध किया तो 16 नवंबर 2024 को अरविंद और उसकी दोस्त पूजा परिहार ने उस पर हमला किया। जिसकी शिकायत उसने थाने में दर्ज कराई थी और अभी यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बाद सिरोल थाने के पास जब वह अपने बेटे और माता-पिता के साथ पैदल जा रही थीं, तब पीछे से तेज गति से कार के नीचे कुचलकर मारने का प्रयास किया था। उस दौरान उसे गंभीर चोट भी आई थी। इसके बाद उसने पति अरविंद के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था। फर्जी अश्लील फोटो–वीडियो वायरल करने का भी आरोप
नंदिनी ने जनसुनवाई में यह भी बताया था कि अब अरविंद और पूजा सोशल मीडिया पर उनकी फर्जी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर रहे हैं। ये सामग्री उनके परिवार को भी भेजी जा रही है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। अरविंद ने कहा था कि अगर वह उसके पास वापस नहीं आई तो उसे जान से मार देगा। नंदिनी ने आरोप लगाया था कि अरविंद उनके सहयोग करने वाले परिवारजनों को भी परेशान कर रहा है। सोशल मीडिया पर किसी भी पुरुष के साथ उनकी फोटो देखकर अश्लील टिप्पणियां करता है। नंदिनी ने पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की थी। 10 महीने पहले पत्नी, बेटे और सास को कुचलने की कोशिश की थी
अरविंद पेशे से ठेकेदार है। उसने करीब 10 महीने पहले नंदिनी, उसके बेटे और मां को कार से कुचलने की कोशिश की थी। घटना के वक्त तीनों थाने में अरविंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर लौट रहे थे। इस दौरान उसने करीब तीन बार कार को बैक किया, तभी एक राहगीर ने अपनी कार बीच में अड़ा दी। जिससे आरोपी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका था। घटना में नंदिनी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वहीं, उसकी मां और बेटे को भी चोट आई थी। पुलिस ने अरविंद के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। हत्या मामले में जमानत पर थी नंदिनी
नंदिनी भी साल 2017 में दतिया में एक प्रेमी की हत्या कर चुकी है। उसकी गिरफ्तारी हुई थी। लगभग साढ़े चार साल की सजा काटने के बाद उसे जमानत मिली थी। केस अभी पेंडिंग है। वह जमानत पर बाहर थी। इसी मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें..
पत्नी-बेटे और सास पर कार चढ़ाई, 3 बार कुचलने की कोशिश ग्वालियर में करीब 10 महीने पहले भी आरोपी ने कार से अपनी पत्नी, बेटा और सास को कुचलकर मारने की कोशिश की थी। आरोपी ने पहले ही शादीशुदा महिला नंदिनी से लव मैरिज की थी। महिला उसके खिलाफ एफआईआर कराकर लौट रही थी। तभी आरोपी ने तीनों को कार से कुचलने की कोशिश की थी। पढ़ें पूरी खबर.. ये खबर भी पढ़ें..
टीकमगढ़ में युवक ने प्रेमिका को सीने में गोली मारी टीकमगढ़ के रेस्टोरेंट में युवक ने युवती को गोली मार दी। युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 23 वर्षीय युवती सिविल लाइन रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में 24 वर्षीय कपिल तिवारी के साथ बैठी थी। बातचीत के दौरान उनकी बहस हुई और कपिल ने फायर कर दिया। पढ़ें पूरी खबर