मॉरीशस के PM नवीनचंद्र रामगुलाम ने पत्नी के साथ शुक्रवार दोपहर अयोध्या पहुंचे। एयरपोर्ट पर CM योगी ने बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद PM अपने पत्नी और डेलीगेट्स के साथ राम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने 25 मिनट तक रामलला के दर्शन पूजन किए। करीब 45 मिनट तक अयोध्या में रहे। इसके बाद देहरादून के लिए रवाना हो गए। वहीं सुबह करीब पौने दस बजे काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार विधि से अभिषेक भी किया। करीब आधे घंटे तक बाबा के दरबार में रहे। इससे पहले, गुरुवार शाम को मॉरीशस PM दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुए। उनके साथ पत्नी और 70 डेलीगेट्स भी थे। उन्होंने गंगा को पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया और पत्नी के साथ सेल्फी भी ली। मॉरीशस PM बुधवार शाम को काशी पहुंचे थे। गुरुवार को उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था- भारत और मॉरीशस पार्टनर नहीं, परिवार हैं। यह सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक मिलन है। वहीं, मॉरीशस PM ने कहा था-वाराणसी पहुंचने पर मुझे और मेरी पत्नी को मिले स्वागत से हम आश्चर्यचकित रह गए। मेरा मानना है कि किसी भी अन्य प्रधानमंत्री को ऐसा स्वागत कभी नहीं मिला होगा। मैं समझ सकता हूं कि आप इतनी बड़ी जीत कैसे दर्ज करते हैं। 6 तस्वीरें देखिए… मॉरीशस PM 9 से 16 सितंबर तक भारत यात्रा पर हैं। वह तिरुपति बालाजी भी जाएंगे। इसके अलावा, मुंबई में एक व्यवसायिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इससे पहले, डॉ. रामगुलाम मई 2014 में भारत आए थे। तब वे प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने वाले इकलौते गैर-सार्क नेता थे। मॉरीशस के PM के दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…