पंजाब में आज यानी शुक्रवार को कुछ जिलों में हलकी बारिश होने की संभावना है। 13 सितंबर को सामान्य बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं, इस बीच तापमान में बदलाव देखने को मिला है। मौसम साफ रहने के चलते बाढ़ से बचाव कार्य तेज हो गए हैं। टूटे और कमजोर बांधों को ठीक करने का काम तेजी से किया जा रहा है। वहीं, पहाड़ों में बारिश की कमी के बाद अब पंजाब में भी जन जीवन सामान्य होना शुरू हो गया है। बीएसएफ ने सरहद पर फैंसिंग, चौकियों को हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। साथ ही साथ सुरक्षा के लिए नांव और अन्य तरह की कोशिश की जा रही है। पिछले करीब एक हफ्ते से पंजाब की बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार देखा गया है, साथ ही साथ सभी नदियों का जलस्तर कम हुआ है। हालांकि हिमाचल और जम्मू में आज कुछ जगहों पर बारिश का अलर्ट है, अगर ज्यादा बारिश होती है तो पंजाब की टीमें अलर्ट पर रहेंगी। केंद्रीय राज्य मंत्री अमृतसर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे वहीं, केंद्र राज्य मंत्री संजय सेठ सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्र अजनाला और राजासांसी के गांवों में आई भीषण बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए गांव मोतला पहुंचे। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ से जूझ रहे पंजाब के लिए तत्काल राहत के तौर पर 1600 करोड़ रुपए की राशि जारी की है और केंद्र सरकार आने वाले समय में भी पंजाब की हरसंभव मदद करती रहेगी। सेना के जवानों से भी मिले। जालंधर में BSF की हुई हाई लेवल मीटिंग बता दें कि बाढ़ की स्थिति को लेकर BSF के अधिकारियों की जालंधर हेडक्वार्टर पर हाईलेवल मीटिंग हुई। मीटिंग में सुरक्षा समीक्षा को लेकर चर्चा की गई थी। BSF पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय में उन्होंने सीमा पर मौजूदा चुनौतियों और बाढ़ प्रभावित इलाकों में चल रहे राहत और बचाव कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। तापमान में गिरावट दर्ज, कुछ जगह पर हलकी बारिश पंजाब के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जारी अलर्ट के अनुसार राज्य के कुछ जगहों पर हलकी बारिश का अलर्ट है। राज्य का अधिकतम तापमान 35.1 बठिंडा में रहने का अनुमान है। वहीं, सबसे कम तापमान भी 23.4 बठिंडा में रहने का अनुमान है। पंजाब के प्रमुख शहरों में आज मौसम अमृतसर- अमृतसर में अधिकतम तापमान 25.2 सेल्सियस तक रहेगा, बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। वहीं, अमृतसर में अभी तक 651.9 MM बारिश दर्ज की गई है। जालंधर- जालंधर में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, तापमान 31 सेल्सियस तक रहेगा। जिले में 902.7 MM बारिश अभी तक दर्ज की गई है। लुधियाना- लुधियाना में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, तापमान 35.5 सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, लुधियाना में 798.2 MM बारिश अभी तक हो चुकी है।