दिल्ली से नेपाल में वॉलीबॉल लीग इवेंट होस्ट करने गई उपासना गिल ने वहां टीम समेत फंसने का वीडियो जारी किया। एक दिन पहले जारी हुए इस वीडियो के बाद इवेंट कंपनी की CEO सामने आई हैं। CEO स्नेवी चैपागैन ने कहा कि सभी विदेशी खिलाड़ी व उपासना की टीम सुरक्षित हैं और वे रेस्क्यू के लिए प्रयास कर रहे हैं। नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी आंदोलन में दिल्ली की उपासना गिल अपनी टीम के साथ फंस गई हैं। मदद की गुहार लगाते हुए उपासना गिल ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। उनकी टीम में हरियाणा के फरीदाबाद की लड़कियां भी शामिल हैं। वीडियो सामने आने के बाद हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखकर तत्काल रेस्क्यू की मांग की। उन्होंने कहा कि पोखरा के अलावा अन्य जगहों पर कई हरियाणवी नागरिक फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित निकाला जाना जरूरी है। 2पॉइंट्स में जानिए, CEO की ओर से जारी वीडियो में क्या… स्नेवी चैपागैन ने पोस्ट में ये बातें लिखीं… इवेंट होस्ट करने गई उपासना ने वीडियो जारी कर जानकारी दी दिल्ली से वॉलीबॉल लीग होस्ट करने गई उपासना गिल ने वीडियो जारी कर बताया कि वे जिस होटल में रुके थे, उसे पूरी तरह जला दिया गया। उपासना ने कहा कि घटना के वक्त वह स्पा में थीं। लोग उनके पीछे डंडे लेकर दौड़ रहे थे। उन्होंने सभी से मदद की गुहार लगाई। उपासना ने कहा कि यहां बुरे हालात हैं। जगह-जगह पर आग लगी हुई है। लोग टूरिस्ट को भी नहीं छोड़ रहे हैं। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि यहां कोई टूरिस्ट है या कोई काम करने आया है। वे बिना कुछ सोचे-समझे हर जगह आग लगा रहे हैं। उपासना ने यह मैसेज इंडियन एंबेसी तक पहुंचाने की रिक्वेस्ट की। ॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… नेपाल में फंसी हरियाणा की लड़कियां:युवती बोली- मैं स्पा में थी, डंडे लेकर पीछे दौड़े आंदोलनकारी, होटल जलाया; प्लीज, हमारी हेल्प करो नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी आंदोलन में दिल्ली की उपासना गिल अपनी टीम के साथ फंस गई हैं। उपासना गिल वॉलीबॉल इवेंट होस्ट करने के लिए वहां गई थीं। उनकी टीम में हरियाणा के फरीदाबाद की लड़कियां भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…