हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बुधवार सुबह करीब 6 बजे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक पिकअप गाड़ी पलट गई। यह गाड़ी दिल्ली से आई थी और राजस्थान में अलवर जिले के नीमराणा जा रही थी। इसमें विभिन्न प्रजातियों की एक क्विंटल मछलियां लदी हुई थीं। गाड़ी पलटने से सभी मछलियां हाईवे पर बिखर गईं। उन्हें छोड़कर गाड़ी का ड्राइवर भाग गया। हालांकि, जाने से पहले उसने मालिक को सूचना दे दी थी। इस दौरान मछलियां हाईवे पर पड़ी छटपटाती रहीं। बाद में सभी मछलियां मर गईं। इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने हैं। सभी मछलियों को उनका मालिक समेटकर ले गया। जबकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब 2 घंटे बाद जाम क्लियर कराया। रोड पर पड़ी मछलियों के PHOTOS… पुलिस के अनुसार, इस प्रकार घटना घटी… मछलियों का मालिक बोला- पुलिस ने साथ दिया
नीमराना गांव से मौके पर पहुंचे मछलियों के मालिक आस मोहम्मद ने बताया कि सारी मछलियां मर गई हैं। पिकअप में रोहू, मांगुर, पंकाज और रूप चंदा प्रजाति की मछलियां भरी हुई थीं। ज्यादातर मछलियां मर गईं और कुछ मछलियां लोग उठा ले गए। उन्होंने कहा- पुलिस ने हमारा बहुत साथ दिया। मैं जब तक मौके पर पहुंच नहीं गया, पुलिस यहीं तैनात रही। अगर पुलिस न होती तो ये मछलियां भी नहीं मिलतीं। ड्राइवर दिल्ली का ही था। उससे बात करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन बात नहीं हो पा रही।