हिमाचल प्रदेश की अफसरशाही में बड़ा फेरबदल होने वाला है। मुख्य सचिव (CS) प्रबोध सक्सेना का छह माह का सेवा विस्तार 30 सितंबर को पूरा हो रहा है। इसलिए, नए CS के लिए लॉबिंग शुरू हो गई है। CS के साथ साथ इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन चेयरमैन और मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) पद पर भी इसी महीने ताजपोशी होनी है। इन तीनों पदों के लिए 7-8 नाम चर्चा में है। CS की बात करें तो सिनियोरिटी में नंबर-1 संजय गुप्ता है। इनके बाद केके पंत, ओंकार शर्मा, अनुराधा ठाकुर और आरडी नजीम का नाम आता है। संजय गुप्ता मई 2026 में रिटायर होंगे। सूत्रों के अनुसार, संजय गुप्ता मुख्य सचिव से ज्यादा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन चेयरमैन के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। इस पद पर पांच साल को तैनाती होनी है। इससे नए CS के लिए दूसरे नंबर के सीनियर IAS केके पंत का नाम सबसे आगे गिना जा रहा है। वह अभी फॉरेस्ट, होम, रेवेन्यू और विजिलेंस जैसे महत्वपूर्ण महकमे संभाल रहे हैं। ओंकार शर्मा की दावेदारी कमजोर पड़ी पंत के बाद सिनियोरिटी में ACS ओंकार शर्मा का नाम आता हैं। कुछ समय पहले तक ओंकार को CS पद का बड़ा दावेदार माना जा रहा था। मगर, चीफ इंजीनियर विमल नेगी आत्महत्या मामले में ओंकार शर्मा की रिपोर्ट से मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू नाराज नजर आए। उन्होंने जांच के तरीके पर सवाल उठाए। इसके बाद ओंकार शर्मा से फॉरेस्ट व रेवेन्यू जैसे महत्वपूर्ण महकमे भी वापस ले लिए गए। अब उनके पास ट्राइबल डवलपमेंट महकमा रखा गया। इस रिपोर्ट के बाद ओंकार की मुख्यमंत्री से दूरियां बढ़ी है। इससे ओंकार के CS बनने की संभावनाएं कम नजर आ रही है। अनुराधा ठाकुर भी दावेदार, पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटना होगा ओंकार शर्मा के बाद सिनियोरिटी में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रही अनुराधा ठाकुर का नाम भी खूब चर्चा में हैं। मगर वह अब तक वापस नहीं लौटीं। हालांकि, बीते दिनों अनुराधा ने दिल्ली में हिमाचल भवन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी मुलाकात की थी। तब माना उन्हें मुख्य सचिव का सशक्त दावेदार माना जा रहा था। इनके बाद आरडी नजीम का नाम आता है। मुख्य सचिव के पैनल में नजीम का नाम जुड़ना तय है। इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन चेयरमैन के 3 बड़े दावेदार हिमाचल में इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन चेयरमैन के बड़े पद पर भी इसी महीने ताजपोशी हो सकती है। इसके लिए पूर्व मुख्य सचिव रामसुभग सिंह, वर्तमान मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और बिजली बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष संजय गुप्ता तीन बड़े दावेदार है। तीनों ही सीनियर ब्यूरोक्रेट अपने अपने स्तर पर इस पद के लिए लॉबिंग में जुटे हैं। CIC की भी इसी महीने तैनाती संभव इसी तरह राज्य में मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) की भी इसी महीने ताजपोशी हो सकती है। प्रशासनिक सुधार विभाग ने इसके लिए आवेदन मांग रखे हैं। पूर्व में CIC पद पर तैनात आरडी धीमान के रेरा चेयरमैन बनने से यह पद दो महीने से खाली है। इस पद पर भी कई रिटायर IAS, IFS ने आवेदन करके दावेदारी जता रखी है।