पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान छह दिन से मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सेहत अब धीरे-धीरे सुधर रही है और उनकी रिपोर्ट भी नॉर्मल आई है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे, साथ ही पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। इस मौके पर राज्यपाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कल पंजाब का दौरा किया था और 1600 करोड़ रुपए की टोकन राशि देने की घोषणा की है। बाकी राशि का भुगतान अलग-अलग एजेंसियों द्वारा असेसमेंट के बाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब को 100% मुआवजा मिलेगा, प्रधानमंत्री ने यह सुनिश्चित किया है कि कोई कमी न हो। राज्यपाल ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री की सेहत के लिए चिंतित थे। उन्होंने दो-तीन बार हाल पूछा और कहा कि हेलिकॉप्टर से उतरते ही मुझे उनकी सेहत के बारे में बताना। अब मुख्यमंत्री की तबीयत बेहतर है और उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी गई है। गवर्नर ने मीडिया से बातचीत में 4 बातें साझा कीं फिरोजपुर दौरे के बाद बिगड़ी तबीयत
मुख्यमंत्री मान की तबीयत फिरोजपुर दौरे के बाद बिगड़ गई। 2 सितंबर को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद 3 सितंबर की रात उनकी सेहत खराब हो गई। 4 सितंबर की सुबह आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल उन्हें देखने चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने केजरीवाल के साथ पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा रद्द कर दिया। 5 सितंबर की शाम उनकी तबीयत और बिगड़ने पर उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस वजह से शुक्रवार शाम को रखी गई कैबिनेट मीटिंग भी स्थगित करनी पड़ी। हरियाणा के सीएम भी मिलने पहुंचे थे
जैसे ही सीएम को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, तो 6 सितंबर को सबसे पहले मनीष सिसोदिया उनसे मिलने पहुंचे। उनकी माता ने भी उनसे मुलाकात की। इसके बाद पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भेंट की। 7 सितंबर को डीजीपी गौरव यादव और चीफ सेक्रेटरी के.आई.पी. सिन्हा उनसे मिले। 8 सितंबर को हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने मुलाकात की। इसी दिन सीएम ने अस्पताल से ही कैबिनेट मीटिंग की।