पंजाब में बाढ़ आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पहली बार राज्य का दौरा कर हवाई सर्वे किया। इसके बाद गुरदासपुर के तिबड़ी कैंट में राज्य सरकार के मंत्रियों, अधिकारियों और भाजपा नेताओं से मुलाकात की। पीएम ने पंजाब को 1600 करोड़ रुपए का पैकेज दिया, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार इससे खुश नहीं है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने कहा कि हमने केंद्र से 3 मांगें की थी। पहली में 20 हजार करोड़ रिलीफ फंड और दूसरी में 60 हजार करोड़ रुपए बकाया मांगा था, जबकि तीसरी में 12 हजार करोड़ रुपए खर्च करने संबंधी कुछ शर्तों में राहत देने की मांग की थी। लेकिन ये नई चीज लेकर आए। यह बहुत बड़ा मजाक है। वहीं, मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि जब PM ने 1600 करोड़ का ऐलान किया तो उन्होंने खड़े होकर कहा कि यह पैसा बहुत कम है। इस पर पीएम ने उन्हें कहा कि आपको हिंदी नहीं आती है, 1600 करोड़ दे दिए हैं। इस पर मैंने कहा कि हिंदी तो आती है, लेकिन राशि कम है। मुंडिया ने कहा कि यह पंजाब के साथ मजाक है। उधर, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि ये 1600 करोड़ फौरी राहत है। उन्होंने कहा कि और मदद दी जाएगी। नुकसान का पैसा अलग से भी दिया जाएगा। 6 पॉइंट्स में समझें, पीएम मोदी ने पंजाब को क्या दिया…
पंजाब में 1988 से ज्यादा बड़ी बाढ़
लगातार बारिश और पहाड़ी राज्यों से आए पानी के कारण पंजाब के 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 2,064 गांव डूब गए। 3.87 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इतना ही नहीं, 1.84 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। अभी तक 14 जिलों में 51 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 3 लोग लापता हैं। AAP सरकार के जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल ने बताया- पंजाब में 1988 से ज्यादा बड़ी बाढ़ आई है। पड़ोसी पहाड़ी राज्यों (हिमाचल प्रदेश और जम्मू) में ज्यादा बारिश से सारा पानी पंजाब में इकट्ठा हो गया। अब पढ़िए एक्सपर्ट की राहत पैकेज पर 4 अहम बातें… अब पढ़िए किस नेता ने क्या कहा…. PM ने जख्मों पर नमक छिड़का: अरोड़ा
पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा ने बताया कि शुरुआती अनुमान के मुताबिक 20 हजार करोड़ का नुकसान बाढ़ से हुआ है। प्रधानमंत्री ने पंजाबियों के जख्मों पर नमक छिड़का है। जब उनसे पूछा गया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि 12 हजार करोड़ पहले ही पैकेज दिया है। इस पर उन्होंने कहा कि पंजाब सीएम ने दस दिन पहले ही इस फंड के प्रयोग बारे में नियम सरल करने के लिए पीएम को पत्र लिखा था। वड़िंग बोले- सरकार का पैकेज ऊंट के मुंह में जीरा
पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि हम सोच रहे थे कि देश के प्रधानमंत्री आ रहे हैं, पंजाब को बड़ी राहत मिलेगी। लेकिन ये ऊंट के मुंह में जीरे वाली बात है। उन्होंने कहा कि 1600 करोड़ अनाउंस हुआ है। पता नहीं कब मिलेगा। इस बार नुकसान बहुत ज्यादा हुआ है। उन्होंने कहा कि मीडिया में आया है कि 2.53 लाख पशु प्रभावित हुए हैं। लेकिन कुछ नहीं मिला है। वड़िंग ने कहा कि करोड़ों रुपए तो हमारे यहां कलाकारों, धार्मिक संस्थाओं ने खर्च कर दिए हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा- और मदद दी जाएगी
केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि यह 1600 करोड़ फौरी राहत है। जो केंद्र सरकार की कमेटियां पंजाब का दौरा करके गई हैं, उन्होंने अभी अपनी रिपोर्ट नहीं दी है। उन्होंने कहा कि और मदद दी जाएगी। नुकसान का पैसा अलग से भी दिया जाएगा। वित्तीय सहायता को बढ़ाया जाए: सुखबीर बादल
पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पंजाब के लिए घोषित 1,600 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता को बढ़ाने की अपील करता हूं। साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों के किसानों के लिए एकमुश्त कर्ज माफी पर भी विचार करने की मांग करता हूं। ————–
PM मोदी ने पंजाब को ₹1600 करोड़ दिए:AAP सरकार बोली- ये मजाक, जख्मों पर नमक छिड़का; हिमाचल को ₹1500 करोड़ मिलेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (9 सितंबर) को हिमाचल और पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हेलिकॉप्टर से हवाई सर्वे किया। दोनों राज्यों के लिए उन्होंने कुल 3100 करोड़ की सहायता राशि का ऐलान किया। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें…