इंदौर के गोल्डन स्कूल में मंगलवार को बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। स्कूल को ये सूचना ईमेल के जरिए मिली है। मेल में लिखा है- आपके स्कूल में बम प्लांट किया गया है, जो कभी भी फट सकता है। मेल चेक करने के बाद प्रबंधन ने क्लासेस के बीच में ही बच्चों को स्कूल बस से घर भिजवा दिया। जोन 1 एडिश्नल डीसीपी आलोक शर्मा के मुताबिक, नयनतारा आउटलुक नाम से रात 3 बजकर 18 मिनट पर एक मेल आया था। स्कूल प्रबंधन ने सुबह 7 बजे मेल देखा। इसके तीन घंटे बाद करीब 10 बजे बाद पुलिस को सूचना की गई। राउ पुलिस टीम डॉग स्क्वाड के साथ केंट रोड स्थित स्कूल पहुंची है। पुलिस के वरिष्ठ अफसर भी मौके पर हैं। सर्चिंग की जा रही है। फिलहाल पेरेंट्स को सूचना नहीं दी गई है। ये खबर भी पढ़ें… इंदौर के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तमिलनाडु से आया ई-मेल इंदौर में दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद दोनों स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर बिल्डिंग खाली करा ली गई। जानकारी के अनुसार, इंदौर के खंडवा रोड स्थित एनडीपीएस और राऊ स्थित आईपीएस स्कूल को मंगलवार सुबह 5.59 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…