‘मेरे पति ने मुझसे 4 साल से बात नहीं की है। वो खुद सुल्तानपुर में रहते हैं। लेकिन, मुझे और मेरी बेटियों को वहां कभी नहीं ले गए। मेरे पति 5-6 साल से अलग रह रहे हैं। यहां आते भी हैं तो मेरे साथ नहीं रहते। बस अपने पापा और भाइयों की सुनते हैं। हम लोगों के साथ इतना सब कुछ हो गया, लेकिन उन्होंने एक फोन तक नहीं किया।’ यह कहना है, भाजपा सांसद की बहन रीना का। जिनके साथ मारपीट करते हुए उनके ससुर और देवर के वीडियो सामने आए थे। रीना की शादी 17 साल पहले कासगंज के अवंतीबाई नगर के रहने वाले शेखेंद्र से हुई थी। रीना के दो बेटियां हैं। रीना का कहना है कि ससुर और देवर उसके साथ मारपीट करते हैं। कहते हैं कि अपने सांसद भाई से हमें विधायक का टिकट दिलाओ। उनसे कहकर सरकारी नौकरी लगवाओ। ये सब मैं 17 साल से झेल रही हूं। दैनिक भास्कर ने रीना के भाई सांसद मुकेश राजपूत, रीना और उनकी बड़ी बेटी से बात की। सिलसिलेवार पढ़िए… आगे बढ़ने से पहले जानिए पूरा मामला
7 सितंबर को कासगंज में भाजपा सांसद की बहन को ससुर और 2 देवरों ने बीच सड़क पीटा था। बाल खींचकर डंडे बरसाए थे। सांसद की बहन ने दोपहर 3 बजे FIR दर्ज कराई थी। शाम 4 बजे पुलिस पहुंची। यह देखकर दोनों देवर भाग गए। ससुर ने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में खुद को बंद कर लिया। 16 घंटे तक दो पुलिसकर्मी दरवाजे के पास खड़े रहे। उसको बाहर निकलने के लिए बोलते रहे। 8 सितंबर की सुबह 10 बजे ससुर बाहर निकला। पुलिस उसे गिरफ्तार कर शहबर थाने ले गई। वहीं, रीना के थाने जाने के बाद उसकी देवरानी हंसमुखी भी थाने पहुंची। पुलिस को बताया कि उनका ससुर उन पर गंदी नजर रखता है। वो लोग हमसे बेटा चाहते हैं, जबकि हमारे बेटी है। इस वजह से हमें बहुत प्रताड़ित किया जाता है। पढ़िए भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की बात मुकेश राजपूत ने कहा- हम लोग तो बहुत बुरे फंस गए। 17 साल पहले शादी की थी। लड़का पढ़ा-लिखा था, यही देखकर शादी की थी। जबसे शादी की है, पूरा खर्चा हम लोग उठा रहे हैं। एक पैसा ये लोग खर्च नहीं करते। बेटियों को पढ़ाने का खर्चा हम ही लोग देखते हैं। जिस घर में ये लोग रहते हैं, वहां बिजली का कनेक्शन इन लोगों ने कटवा दिया है। बहन को उसके ससुर और देवर ने सड़क पर दौड़ाकर पीटा मेरी बहन मुझसे राशन के लिए बोलती है। मैं उसे सब भेजता हूं, पैसा भी देता हूं। लेकिन, बहन को परेशान करने के लिए कभी ये लोग पानी का कनेक्शन काट देते हैं, तो कभी बिजली का। मेरी बहन नहाती है, तो उसका वीडियो बनाते हैं। बहन ने विरोध किया, तो उसको सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर मारा। इन लोगों ने अपने एक बेटे की बहू को घर से निकाल दिया है। वो सरकारी टीचर थी, उसकी नौकरी छुड़वा दी। उसकी एक बच्ची है, 12 साल की। वो भी थाने पर शिकायत करने गई थी। बहन के देवर की दूसरी शादी की, उस लड़की को भी घर से निकाल दिया। मेरी बहन के साथ भी ये लोग यही करना चाहते थे। पुलिसवाले भी इस मामले में ढिलाई कर रहे थे। बाद में मेरे फोन करने पर पुलिस ने एक्शन लिया। अब रीना की बात पढ़िए 17 साल से ससुर, पति और देवर परेशान कर रहे हैं। वो लोग कहते हैं कि सांसद भाई से कहकर विधायक की टिकट दिलवाओ। 2 बेटियां हो गईं तो यह कहकर प्रताड़ित करने लगे कि दोनों बेटियां हैं। हमें बेटा चाहिए। अगर बेटा नहीं हुआ, तो बेटे की दूसरी शादी करवा देंगे। मैंने अपने सांसद भाई से कभी मदद नहीं मांगी, क्योंकि मामला घर का था। मेरा पति दूसरी शादी करना चाहता है
रविवार को मेरे ससुर ने मुझे पीटा था, क्योंकि ससुर-देवर मेरा नहाते समय वीडियो बना रहे थे। जब विरोध किया, तो मुझे पीटा। इससे पहले मेरे पति ने भी मुझे ऐसे ही पीटा था। ये लोग मुझे और मेरे बच्चों को घर से बाहर निकालना चाहते हैं। मेरे पति की नौकरी मेरे भाई ने ही लगवाई है। वो हमारी पूरी मदद करते हैं, लेकिन उसके बाद भी मेरा पति मुझे कुछ नहीं समझता। मेरे साथ जो भी हो रहा, उसमें वो भी शामिल है। वो भी दूसरी शादी करना चाहता है। बेटी बोली- मेरी मम्मी को सरिया-डंडे से पीटा गया
रीना की बड़ी बेटी आख्या राजपूत ने बताया- रविवार को मम्मी बाथरूम में नहा रही थीं। तभी दोनों चाचा और दादा मौके पर आए। वो मम्मी का वीडियो बनाने लगे। वो लोग जाल से झांक कर देख रहे थे। जब मेरी मम्मी ने ये देखा, तो उन्होंने इसका विरोध किया। इसके बाद मम्मी को इन लोगों ने बहुत मारा। डंडे-सरिया से पीटा। परेशान होकर मेरी मम्मी थाने गईं। ये लोग मम्मी को राइफल से मारने की धमकी दे रहे थे। देवरानी बोली- ससुर चाहता है, मैं उसके साथ रहूं ये पूरा मामला सामने आने के बाद रीना की देवरानी हंसमुखी भी सहावर थाने पहुंची। अपने पति और ससुर की प्रताड़ना की शिकायत की। बताया, मेरी शादी साल 2011 में गिरजा शंकर से हुई थी। मैं एटा के मारहरा क्षेत्र की रहने वाली हूं। शादी के बाद से ही ससुर और पति बेटे की चाहत रखते थे, लेकिन मेरे बेटी है। इसलिए मुझे भी प्रताड़ित किया जाता है। मेरा ससुर बहुत गंदी नजर का है। वो चाहता है, मैं उसके साथ रहूं। इन सब पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि महिला के साथ मारपीट की गई है। महिला का मेडिकल कराया गया। आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करके महिला के ससुर लक्ष्मण सिंह और देवर राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। ———————– यह खबर भी पढ़ें- मथुरा में यमुना की तबाही का ड्रोन VIDEO, चारों तरफ पानी ही पानी; घाट, गली, मंदिर सब डूबे; लोग घरों में कैद मथुरा-वृंदावन में यमुना नदी की बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए हैं। चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। घाट, गलियां, मंदिर और मकान सब पानी में डूब गए हैं।लोग घरों में कैद हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
’मेरे पति ने मुझसे 4 साल से बात नहीं की है। वो खुद सुल्तानपुर में रहते हैं। लेकिन, मुझे और मेरी बेटियों को वहां कभी नहीं ले गए। मेरे पति 5-6 साल से अलग रह रहे हैं। यहां आते भी हैं तो मेरे साथ नहीं रहते। बस अपने पापा और भाइयों की सुनते हैं। हम लोगों के साथ इतना सब कुछ हो गया, लेकिन उन्होंने एक फोन तक नहीं किया।’ यह कहना है, भाजपा सांसद की बहन रीना का। जिनके साथ मारपीट करते हुए उनके ससुर और देवर के वीडियो सामने आए थे। रीना की शादी 17 साल पहले कासगंज के अवंतीबाई नगर के रहने वाले शेखेंद्र से हुई थी। रीना के दो बेटियां हैं। रीना का कहना है कि ससुर और देवर उसके साथ मारपीट करते हैं। कहते हैं कि अपने सांसद भाई से हमें विधायक का टिकट दिलाओ। उनसे कहकर सरकारी नौकरी लगवाओ। ये सब मैं 17 साल से झेल रही हूं। दैनिक भास्कर ने रीना के भाई सांसद मुकेश राजपूत, रीना और उनकी बड़ी बेटी से बात की। सिलसिलेवार पढ़िए… आगे बढ़ने से पहले जानिए पूरा मामला