हरियाणा के अंबाला में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे देश की प्रमुख हाइपरमार्केट चेन, विशाल मेगा मार्ट के शोरूम में आग लग गई। आग ने थोड़ी ही देर में पूरे मॉल को चपेट में ले लिया। लोगों को इसका पता तब चला, जब मॉल के शीशे आग की गर्मी से चटककर गिरने शुरू हुए और धुआं बाहर निकलने लगा। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। हालांकि, आग ज्यादा फैल जाने से इस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की 5 और गाड़ियां बुलाई गई जिनकी मदद से आग पर काबू पाया जा सका। फायर अधिकारी तरसेम राणा ने बताया कि आग कपड़ों में फैल गई थी, जिससे इस पर काबू पाने में मुश्किल आई। शीशे भी टूट कर गिर रहे हैं। इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, दमकलकर्मी परमजीत का दम घुट गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर आग नहीं पहुंची थी, लेकिन ऊपर के दोनों फ्लोर पर पूरा सामान जल गया। प्लास्टिक के बैग और कपड़ों में आग लगी, जो घंटों सुलगती रही। आसपास मौजूद 3 बैंक आग काबू में आने तक एहतियातन बंद करवाए गए थे। इसमें से एक बैंक में धुआं भरने से फायर अलार्म बज गया था। आग के 3 PHOTOS… दमकल अधिकारी ने ये बातें बताईं… आग लगने के दौरान ये 3 घटनाएं भी घटीं… अंबाला सिटी, कैंट और नारायणगढ़ से बुलाईं गाड़ियां
बलदेव नगर थाने के SHO रमेश कुमार ने बताया कि आग की सूचना लगते ही सिटी, कैंट और नारायणगढ़ से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। आग काफी तेज थी। हालांकि, कोई जानी नुकसान की सूचना नहीं है। SHO ने कहा कि आग ऊपर के 2 फ्लोर पर तेजी से फैली हुई थी। दोनों फ्लोर पर रखा सामान पूरी तरह खाक हो गया। हालांकि, ग्राउंड फ्लोर पर आग नहीं पहुंची। वहां से कुछ सामान भी निकाल लिया गया है। आग लगने के कारणों का पता लगा रहे हैं। घटना के वीडियो देखने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…