बिहार के पटना स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब को RDX से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है। मेल पर लिखा है, ‘गुरु लंगर कक्ष में 4 RDX रखे हैं। विस्फोट से पहले VVIP और कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाले।’ पुलिस ने बताया कि धमकी भरा मेल सोमवार रात में मिली थी, जिसके बाद गुरुद्वारा परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा को को जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत गुरुद्वारा परिसर की सघन तलाशी शुरू की। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की मदद से लंगर हॉल सहित पूरे परिसर की बारीकी से जांच की गई। हालांकि कई घंटों की तलाशी के बाद कोई भी विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। पूरी खबर पढ़ें… आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली के यमुना विहार में पिज्जा आउटलेट में एसी के कंप्रेसर में ब्लास्ट, 5 लोग घायल दिल्ली के यमुना विहार में पिज्जा हट आउटलेट के ग्राउंड फ्लोर पर एसी कंप्रेसर में ब्लास्ट हो गया। दिल्ली फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग बुझाई। हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पत्रकार और द टेलीग्राफ के संपादक संकर्षण ठाकुर का निधन वरिष्ठ पत्रकार संकर्षण ठाकुर का सोमवार को गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 63 वर्ष के थे। ठाकुर द टेलीग्राफ के संपादक थे। उनके परिवार में पत्नी सोना, बेटी जहान और बेटा आयुष्मान हैं। ठाकुर ने द इंडियन एक्सप्रेस, तहलका में भी काम किया। उनकी लेखनी बिहार और भारतीय राजनीति पर केंद्रित थी। ठाकुर को 2001 में प्रेम भाटिया अवॉर्ड और 2003 में अप्पन मेनन फेलोशिप से सम्मानित किया गया था।