बुरहानपुर जिले के बिरोदा गांव में रविवार रात करीब 8.30 बजे हनुमान चालीसा पाठ कर रहे लोगों पर पथराव हो गया। घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पथराव में प्रकाश हरिभाऊ लश्करे और विजय महाजन को सिर पर चोटें आई हैं। सभी को जिला अस्पताल में एमएलसी कराया गया। बुरहानपुर एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरी स्थिति को नियंत्रण में लिया। देखिए पथराव के बाद की 3 तस्वीरें… चंद्रग्रहण के कारण विसर्जन सोमवार को होना था
बिरोदा में लालबाग थाना क्षेत्र में पहले सभी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका था। चंद्रग्रहण के कारण एक प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को होना था। इसी बीच हनुमान चालीसा पाठ के समापन पर पथराव हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी का डीवीआर जब्त किया है। एसपी ने कहा कि जो भी इस घटना में शामिल होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घायल बोले- हमें रोककर सीधे लाठियां चलाने लगे
लाठीबाजी में घायल प्रकाश हरिभाऊ लश्करे ने बताया कि हनुमान चालीसा पाठ पूरा होने पर हम लोग जाने लगे, तभ्ज्ञी कुछ लोगों ने हमें रोककर सीधे लाठियां चलानी शुरू कर दीं। मुझे एक लाठी लगी। मैं उन्हें समझा रहा था। पूरे गांव में पुलिस बल तैनात, ड्रोन से निगरानी
घटना के बाद पूरे गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। ड्रोन से निगरानी भी की गई। रात में कई जनप्रतिनिधि लालबाग थाने पहुंचे। बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस ने अफसरों से दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है। एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि गांव में फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। मकान या संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है। बाहरी व्यक्तियों के आने-जाने पर रोक लगाई
पुलिस ने एहतियातन बिरोदा गांव में स्पेशल टास्क फोर्स की तैनाती कर दी है। लालबाग थाना प्रभारी अमित सिंह जादौन ने बताया कि अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। बाहर से स्पेशल टास्क फोर्स बुलाई गई है। सुरक्षा की दृष्टि से आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। बाहरी व्यक्तियों के आने-जाने पर रोक लगाई गई है। सोमवार दोपहर 12 बजे एसटीएफ, पुलिस बल ने गांव में फ्लैग मार्च निकाला। ये खबर भी पढ़ें…
गणेश सवारी में लव जिहाद की झांकी पर फेंके पत्थर, उज्जैन के महिदपुर में तनाव उज्जैन के महिदपुर में भगवान गणेश जी की सवारी निकालने के दौरान पथराव हो गया। जिसके बाद तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। दरअसल, सवारी में लव जिहाद की झांकी बनाई गई थी। इसे लेकर वर्ग विशेष को ऐतराज था। सवारी जब मोती मस्जिद के पास से गुजर रही थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…