पंजाब सरकार की सोमवार को हुई अहम कैबिनेट मीटिंग में CM भगवंत मान अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। करीब 2 घंटे चली बैठक के बाद सीएम ने फैसला लिया कि बाढ़ प्रभावित फसलों के लिए किसानों को प्रति एकड़ 20 हजार रुपए मुआवजा दिया। इसके अलावा बाढ़ से जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार को 4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की भी घोषणा की गई। सीएम मान ने इसे किसी भी राज्य सरकार की ओर से दिया जाने वाला सबसे अधिक मुआवजा बताया। किसानों को सोसाइटियों या कोऑपरेटिव बैंकों से लिया कर्ज चुकाने के लिए 6 महीने की छूट भी दी गई है। वीडियो संदेश में CM ने कहा, “मैं धीरे-धीरे ठीक हो रहा हूं। जैसे ही छुट्टी मिलेगी, मैं आपके बीच आऊंगा। मैं लोगों के बिना नहीं रह सकता। आपके दर्द के सामने मेरा दर्द बहुत छोटा है। आपकी चुनी हुई सरकार हर वक्त आपके साथ खड़ी है।” अस्पताल के कमरे में ली अधिकारियों की मीटिंग
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट बैठक के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा, “मैं इस समय अस्पताल में भर्ती हूं। बीमार कोई भी हो सकता है। मैं भी इंसान हूं। दिन-प्रतिदिन मेरी तबीयत में सुधार हो रहा है। मैं अस्पताल के कमरे से ही हर समय पंजाबियों की चिंता करता हूं। मैंने यहां मुख्य सचिव और डीजीपी को बुलाकर बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर बैठक की है। कुछ अहम फैसले लिए गए हैं।” CM मान ने ये फैसले लिए… बाढ़ से 3.87 लाख लोग प्रभावित
राज्य के 23 जिलों में 1996 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। 3,87,013 लोग प्रभावित हैं। वहीं, 46 लोगों की जान गई है। 3 लोग अभी गायब हैं। हालांकि, पंजाब सरकार ने पहले कैबिनेट बुलाई थी, लेकिन अचानक सीएम भगवंत मान की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद सीएम का दौरा कैंसिल कर दिया गया था। साथ ही मीटिंग स्थगित की गई थी। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।