हरियाणा में सिरसा की कालांवाली विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला का शनिवार को एक्सीडेंट हो गया। वह सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी को एक पंजाब सरकार की PRTC बस ने टक्कर मार दी। हालांकि, हादसे में गाड़ी में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन गाड़ी पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई। एक्सीडेंट के बाद विधायक शीशपाल केहरवाला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, “मेरे सभी शुभचिंतकों को मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि गाड़ी के एक्सीडेंट के बाद मैं और गाड़ी में सवार सभी लोग सकुशल हैं। किसी प्रकार की परेशानी की बात नहीं है। आप लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।” 3 पॉइंट्स में जानिए कैसे हुआ हादसा… थाना प्रभारी बोले- विधायक की शिकायत मिली
सदर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने कहा कि कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला की गाड़ी के एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। मैं भी उस दौरान बाढ़ प्रभावित एरिया में दौरे पर था। पुलिस मौके पर चली गई थी। विधायक ने भी शिकायत दी है। अब ड्राइवर के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी। पहले पूर्व डिप्टी CM और मंत्रियों के काफिले का हो चुका एक्सीडेंट ————————— ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा के PWD मंत्री के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट:3 घायल, बोले- ट्रक से टकराई; गंगवा के PA ने कहा- पुलिस कुछ छिपा रही हरियाणा में 2 महीने पहले PWD मंत्री रणबीर गंगवा के काफिले की पायलट गाड़ी ट्रक से टकरा गई थी। यह हादसा रात 2 बजे हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गांव गढ़ी के पास हुआ था। जिससे उसमें सवार एक सब इंस्पेक्टर समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर…