इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में शव मिलने के 97 दिन बाद 6 सितंबर को एसआईटी ने चार्जशीट पेश कर दी। मेघालय पुलिस की एसआईटी ने शिलॉन्ग कोर्ट में 790 पन्नों की चार्जशीट पेश की है। इसमें सोनम समेत 8 लोगों के नाम है। बताया जा रहा है कि इस चार्जशीट में राजा की पत्नी सोनम और उसके बॉयफ्रेंड राज कुशवाह समेत पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पांचों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं, प्रॉपर्टी डीलर शीलोम जेम्स, लोकेंद्र तोमर और सुरक्षा गार्ड बलबीर पर सबूतों को नष्ट करने और छिपाने के आरोप हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया था। फिलहाल ये तीनों जमानत पर हैं। परिवार को शुक्रवार रात मिली जानकारी
बताया जा रहा है कि मेघालय पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक बयान जारी कर कहा कि उन्होंने राजा रघुवंशी की हत्या के सिलसिले में सोहरा सब-डिवीजन के जुडीशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में शुक्रवार शाम 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इधर, राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि चार्जशीट पेश होने की जानकारी उन्हें भी शुक्रवार रात को ही मिली है। इस मामले में उन्होंने अपने वकील से बात भी कर ली है। शिलॉन्ग में खाई में मिला था राजा का शव
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की 11 मई को सोनम के साथ शादी हुई थी। 20 मई को राजा और सोनम हनीमून के लिए इंदौर से मेघालय रवाना हुए थे। 22 मई को दोनों सोहरा की यात्रा पर निकले थे। उन्होंने एक एक्टिवा भी किराए पर ली थी। पेड़ काटने वाले हथियार से की गई राजा की हत्या
24 जून को राजा-सोनम से परिवार का संपर्क टूट गया था। 27 मई से दोनों की सर्चिंग शुरू की गई। 29 मई को तेज बारिश के कारण सर्चिंग रोकनी पड़ी थी। इसके बाद 30 मई को दोबारा सर्चिंग शुरू की गई। 2 जून को खाई में राजा का शव मिला। 3 जून को राजा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसकी हत्या पेड़ काटने वाले हथियार से की गई थी। सोनम यूपी के गाजीपुर स्थित एक ढाबे पर मिली
इसके बाद पुलिस सोनम की तलाश में जुट गई। 9 जून को सोनम यूपी के गाजीपुर स्थित एक ढाबे पर मिली थी। इसके बाद परत-दर-परत मामले में कई खुलासे हुए। इन खुलासों ने रघुवंशी परिवार सहित सभी को चौंका दिया था। इसमें मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से तीन की जमानत हो चुकी है। ये खबर भी पढ़ें… राजा का भाई बोला- सोनम को बचाने में जुटा गोविंद: कहा- उसने हमें धोखा दिया; शिलॉन्ग जाकर बहन और राज के लिए वकील किए हायर इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ आ गया। राजा के भाई विपिन रघुवंशी मंगलवार को शिलॉन्ग पहुंच गए हैं। वहां उन्हें पता चला कि सोनम का भाई गोविंद सोमवार को शिलॉन्ग आया था। इसके बाद विपिन ने आरोप लगाया है कि गोविंद ने यहां सोनम और राज के लिए वकील किए हैं। बताया जा रहा है कि विपिन बुधवार को शिलोम जेम्स की जमानत खारिज करने के लिए हाईकोर्ट में अपील भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…