देशभर में गणेश उत्सव का आज अंतिम दिन है। अनंत चतुर्दशी पर भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जा रहा है। मुंबई में करीब 1.80 लाख से ज्यादा मूर्तियां विसर्जित होनी हैं। इनमें 6,500 गणेश पंडाल और 1.75 लाख घरेलू मूर्तियां हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई में 21,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस पहली बार रूट मैनेजमेंट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल किया गया। इसके लिए गिरगांव चौपाटी पर एक AI बेस्ड कंट्रोल रूम बनाया गया है। प्रमुख गणपति कमेटी को क्यूआर कोड जारी किए गए हैं और विसर्जन जुलूस में शामिल होने वाले वाहनों के लिए स्टिकर भी लगाए गए हैं। इससे पुलिस को वाहनों का पता लगाने, भीड़ पर नजर रखने और उन्हें कंट्रोल करने में मदद मिलेगी ताकि ट्रैफिक डायवर्जन के लिए इन्हें रियल टाइम में मैनेज किया जा सके। मुंबई में क्या-क्या इंतजाम महाराष्ट्र समेत देशभर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन से जुड़ी सारी अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…