पंजाब में बाढ़ का कहर थम नहीं रहा है। इस वक्त लुधियाना में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। शुक्रवार आधी रात को यहां सतलुज नदी पर गांव ससराली में बना बांध टूट गया। जिसके बाद पानी खेतों में पहुंच चुका है। आबादी की तरफ जाते पानी का बहाव को रोकने के लिए प्रशासन ने सेना और NDRF की मदद से रिंग बांध बनाया था लेकिन अब उस पर भी कटाव पड़ना शुरू हो गया है। जिसे देखते हुए अब तीसरा बांध बनाया जा रहा है। अगर यहां से बाढ़ का पानी आगे बढ़ा तो फिर 14 गांवों के अलावा राहों रोड से लेकर समराला चौक तक पानी की जद में आ सकता है। इसे देखते हुए लोगों के साथ DC हिमांशु जैन खुद भी मिट्टी से भरी बोरियां उठा रहे हैं। सतलुज नदी से बाढ़ के खतरे को देखते हुए लोग कल से ही गांव खाली करने में जुटे हुए हैं। इसके अलावा सेना की टीम लगातार यहां पानी को रोकने की कोशिश कर रही है। इतना ही नहीं कुछ लोग नदी से शांत रहने की प्रार्थना कर रहे हैं और ख्वाजा पीर को मीठे चावल चढ़ाए जा रहे हैं। बाढ़ से जुड़े बढ़े अपडेट्स… बाढ़ के PHOTOS… पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…