उज्जैन के महिदपुर में भगवान गणेश जी की सवारी निकालने के दौरान पथराव हो गया। जिसके बाद तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। दरअसल, सवारी में लव जिहाद की झांकी बनाई गई थी। इसे लेकर वर्ग विशेष को ऐतराज था। सवारी जब मोती मस्जिद के पास से गुजर रही थी। तभी झांकी में मौजूद लोगों पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। फिलहाल भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मुस्लिम समाज ने घेरा तहसील कार्यालय
बताया जा रहा है कि झांकी में मुस्लिम समाज को बदनाम करने की अफवाह के बाद समाज के लोगों ने तहसील कार्यालय का घेराव कर दिया। इस दौरान करीब मुस्लिम समाज के 200 से ज्यादा लोग उग्र हो गए। उन्होंने लव जिहाद की झांकी में पुतले को पहनाई टोपी, दाढ़ी और बुर्का हटाने की मांग की। इस दौरान एसडीएम ने तत्काल हटवाने की बात भी कही और मुस्लिम समाज की आपत्ति को लेकर एक आवेदन देने को कहा। जिसके बाद वहां मौजूद युवा नाराज हो गए और आक्रोशित होकर वहां चले गए। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि फिलहाल शांतिपूर्ण माहौल है। सभी अपने घर चले गए हैं। ऐहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। झांकी एक हजार से ज्यादा लोग थे शामिल
सवारी अभी भी निकल रही है। पुलिस-प्रशासन ने झांकी में जरुरी बदलाव कर लव जिहाद वाली झांकी को भी निकालने की अनुमति दी है। सीसीटीवी फुटेज से लोगों को चिह्नित करेंगे एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि महिदपुर में स्थिति सामान्य है। पुलिसबल तैनात है। जुलूस शांतिप्रिय तरीके से निकल रहा है। चलसमारोह के दौरान एक झांकी को लेकर वर्ग विशेष के लोगों को आपत्ति थी। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन दिया था। एसडीएम ने उन्हें आश्वस्त किया था। इसके बावजूद वहां मौजूद कुछ युवकों ने पुलिसबल पर पथराव करने का प्रयास किया। पुलिसबल ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए भीड़ को खदेड़ दिया। एहतियात के तौर पर सभी झांकी मार्गों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। फुटेज के आधार पर लोगों को चिन्हित कर एफआईआर की जाएगी। ये खबर भी पढ़ें.. ओंकारेश्वर में गणेश विसर्जन के दौरान पिकअप पलटी, 10 श्रद्धालु घायल खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में शुक्रवार को गणेश जी प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए, इनमें 3 की हालत गंभीर है, जिन्हें खंडवा जिला अस्पताल लाया गया। पूरी खबर पढ़ें..