केंद्र सरकार ने हाल ही में GST में सुधार किया है। रिफॉर्म में बीड़ी पर टैक्स घटाया गया है। GST रिफॉर्म को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। इसी बीच केरल कांग्रेस के एक पोस्ट से विवाद गहरा गया है। पोस्ट में लिखा गया- ‘बीड़ी और बिहार दोनों ‘B’ से शुरू होते हैं। अब इन्हें पाप नहीं माना जा सकता।’ बीजेपी ने इसे बिहारियों का अपमान बताया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, ‘बिहारी का अपमान करना, बिहारी को छोटा दिखाना यही कांग्रेस पार्टी का काम है।’ वहीं जदयू सांसद संजय झा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तंज कसते हुए लिखा- ‘B’ से सिर्फ बीड़ी नहीं बुद्धि भी होती है, जो आपके पास नहीं है। हालांकि, केरल कांग्रेस के आधिकारिक अकाउंट से ये पोस्ट डिलीट कर दिया गया है। हालांकि बवाल बढ़ने पर कांग्रेस ने X पर माफी मांगी है। लिखा है- ‘हम देख रहे हैं कि जीएसटी दरों को लेकर मोदी के चुनावी हथकंडे पर हमारे तंज को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। अगर आपको ठेस पहुंची हो तो हमें खेद है।’ पहले केरल कांग्रेस का वो पोस्ट, जिसपर बवाल मचा केरल कांग्रेस ने तंबाकू से जुड़े सामानों पर लगने वाले GST की लिस्ट शेयर की। इसमें दिख रहा है कि तंबाकू पर GST मौजूदा 28 पर्सेंट से बढ़ाकर 40 पर्सेंट कर दिया गया है। सिगरेट और सिगार पर भी इसी तरह टैक्स बढ़ाया गया है। मगर बीड़ी पर GST कम कर दिया गया है। बीड़ी पर पहले 28 पर्सेंट GST था, जिसे घटाकर 18 पर्सेंट कर दिया गया है। साथ ही पोस्ट में लिखा- ‘बीड़ी और बिहार दोनों ‘B’ से शुरू होते हैं। अब इन्हें पाप नहीं माना जा सकता।’ तेजस्वी बोले- माफी मांगनी चाहिए नेता प्रतिपक्ष और इंडिया गठबंधन में शामिल तेजस्वी यादव ने कांग्रेस के पोस्ट को लेकर कहा, ‘अगर कोई आपत्तिजनक बात की गई है तो जरूर माफी मांगनी चाहिए।’ जदयू सांसद बोले- ‘B’ से बुद्धि भी होती है, जो आपके पास नहीं है कांग्रेस के पोस्ट पर जदयू सांसद संजय झा ने पलटवार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स और फेसबुक पर लिखा- ‘कांग्रेस की एक और अत्यंत शर्मनाक हरकत! आपको बता दें कि B से सिर्फ बीड़ी नहीं, बुद्धि भी होती है, जो आपके पास नहीं है! B से बजट भी होता है, जिसमें बिहार को विशेष सहायता मिलने पर आपको मिर्ची लगती है।’ सांसद ने आगे लिखा- ‘बिहार की पावन भूमि पर आदिशक्ति मां जानकी प्रकट हुई थीं। यहीं आकर भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। स्वतंत्रता संग्राम के अनेक महान सेनानियों की भूमि बिहार ने ही देश को संविधान का पहला मसौदा और पहला राष्ट्रपति दिया है। ‘इसी बिहार ने गांधी जी को राष्ट्रपिता बनाया। और हां, इसी बिहार की भूमि से संपूर्ण क्रांति का बिगुल भी फूंका गया था, जिसने कांग्रेस की तानाशाह सत्ता को उखाड़ फेंका था।’ ‘यकीन मानिए, बिहार की महान जनता कांग्रेस द्वारा बार-बार किये जा रहे अपमान का करारा जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में देगी—बीड़ी के धुएं से नहीं, वोट की चोट से।’ JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने पूरे विवाद पर तेजस्वी यादव से जवाब मांगा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘नेता प्रतिपक्ष को जवाब तो देना पड़ेगा, क्या बिहार बीड़ी का पर्याय है? जनता EVM से बताएगी कि बिहार आत्मसम्मान से जीता है।’ डिप्टी CM बोले- यही है कांग्रेस का चाल-चरित्र इस मामले पर बिहार के डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा ने कहा, यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहारियों का इस तरह से अपमान करना, जिसका जवाब पूरा देश देगा। भगवान बुद्ध से लेकर, महावीर और गोविंद सिंह साहेब, सभी की पृष्ठभूमि बिहार रही है। देश के किसी भी प्रान्त पर यदि कोई भी प्रश्न उठाता है या उसका अपमान करता है, तो वह व्यक्ति मां भारती की संतान नहीं हो सकता। वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पोस्ट के जरिए कांग्रेस के चाल-चरित्र पर सवाल उठाए हैं। बिहार BJP अध्यक्ष बोले- बिहारी को छोटा दिखाना कांग्रेस का काम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, ‘जिस तरह से कांग्रेस पार्टी ने अपनी मानसिकता और विचार को बिहार के प्रति बताया है। किस तरह से कांग्रेस पार्टी के नेता बिहार और बिहारियों को अपमानित करने का काम करते हैं। ‘आज आपने केरल कांग्रेस के पोस्ट से समझ लिया कि बिहारी का अपमान करना बिहारी को छोटा दिखाना यह कांग्रेस पार्टी का काम है और इसीलिए बी से बीड़ी और बी से बिहारी बताया।’ ‘आज बिहार की जनता कांग्रेस पार्टी से पूछ रही है कि क्या बिहारी की तुलना आप बीड़ी से करते हैं। जिस तरह से अपमानित करने का काम कांग्रेस पार्टी ने बिहार की जनता खास करके गरीबों को अपमानित करने का किया है, बिहार की जनता इनको कभी माफ नहीं कर सकती है।’ ‘जब से यह पोस्ट हुआ है पूरे बिहार की जनता कांग्रेस बात कह रही है कि आपकी मानसिकता जाहिर हो गई।’ केंद्रीय मंत्री बोले- राहुल-तेजस्वी ये सब कहलवाते हैं RJD प्रवक्ता बोले- भाजपा मुद्दे पर बात नहीं करती राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने केरल कांग्रेस के पोस्ट पर कहा, ‘केरल कांग्रेस ने ट्वीट किया था उसे उन्होंने डिलीट भी कर दिया। बिहार के मान-सम्मान, स्वाभिमान से पूरा देश परिचित है लेकिन यह भाजपा वाले हमें क्या ज्ञान देंगे? इन लोगों ने इन्हीं सब विषयों में महारथ हासिल की है। असल मुद्दों पर वे बात ही नहीं करेंगे।’ तारिक अनवर बोले- अकाउंट हैक हुआ कांग्रेस के सीनियर लीडर तारिक अनवर ने पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा, केरल कांग्रेस का अकाउंट हैक किया गया, कोई भी राजनीतिक आदमी इस तरह का बयान नहीं दे सकता है। उन्होंने ये भी कहा कि केरल कांग्रेस के नेताओं से वो इस मामले पर बात करेंगे। वहीं कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन ने पार्टी के पोस्ट पर कहा, ‘किसी भी स्टेट को किसी भी स्टेट के लोगों से तुलना नहीं करनी चाहिए। मैंने वो ट्वीट नहीं देखा है कि किस संदर्भ में पोस्ट किया गया है। अगर ऐसा किया है तो हम लोग कहेंगे कि उनको वापस लेना चाहिए क्योंकि इस तरह की चीजें किसी भी स्टेट के लोगों के साथ हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे।’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केरल कांग्रेस ने अपनी पोस्ट पर माफी मांगी है। PM को मां की गाली पर पहले से विवाद बिहार कांग्रेस पहले से प्रधानमंत्री मोदी को मां की गाली देने को लेकर विवादों में हैं। 27 अगस्त को दरभंगा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच से गालियां दी गई। इसके बाद से बीजेपी और एनडीए का विरोध जारी है। 4 सितंबर को पूरे मामले में BJP ने बिहार बंद बुलाया था। इससे पहले 2 सितंबर को पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी भावुक हुए थे। उन्होंने इसे पूरे देश की मां का अपमान बताया था। पूरे विवाद पर राहुल-तेजस्वी के खिलाफ मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, जमुई में परिवाद भी दायर किया गया है। ————- इसे भी पढ़िए… लालू बोले- ए मोदी जी, गुजराती फॉर्मूला बिहार में नहीं चलेगा:बंद पर तेजस्वी का तंज-भाड़े पर लोग बुला लेते; चिराग के भाषण में NDA का जिक्र नहीं राजद सुप्रीमो लालू यादव ने पीएम मोदी पर सियासी वार किया है। उन्होंने अपने फेसबुक पर लिखा है कि, ऐ मोदी जी, विक्ट्री चाहिए बिहार में और फैक्ट्री दीजिएगा गुजरात में ? ये गुजराती फॉर्मूला बिहार में नहीं चलेगा। वहीं NDA के बिहार बंद पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी को घेरा है। पूरी खबर पढ़ें।