हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कुल्लू में आज (शक्रवार को) भारतीय जनता पार्टी पर बरसे। उन्होंने कहा, नेता प्रतिपक्ष केवल शब्दों के बाण छोड़ रहे हैं। ये लोग आपदा की घड़ी में भी सोशल मीडिया और कार्टून बनाने में व्यस्त है। मुख्यमंत्री ने कहा, बीजेपी आपदा में भी राजनीतिक रोटियां सेंक रही है। इनका कोई भी नेता धरातल पर नजर नहीं आ रहा। बीजेपी के सात सांसद है। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी हिमाचल से हैं। बीजेपी नेता नड्डा के नेतृत्व में केंद्र सरकार के पास जाए और आपदा से लैंड-लैस हुए लोगों को फिर बसाने के लिए उन्हें एक बीघा जमीन देने को फॉरेस्ट कंजर्वेशन एक्ट में छूट व स्पेशल रिलीफ पैकेज दिलाए। आपदा प्रभावितों के लिए 3000 करोड़ का पैकेज तैयार: सुक्खू मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा, सरकार ने आपदा से निपटने के लिए 3000 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट तैयार किया है। वर्ल्ड बैंक से इसकी स्वीकृति मिलनी है। इससे आपदा प्रभावितों का राहत एवं पुनर्वासन किया जाएगा। उन्होंने कहा, प्रभावितों को बसाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जिनके पशु बह गए, उन्हें उचित मुआवजा देंगे। जिनका घर व सामान आपदा में ढह गया, उन्हें भी मदद देंगे। उन्होंने कहा, ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा है। इससे भारी तबाही हुई। मणिमहेश यात्री सुरक्षित निकाले: CM सीएम ने कहा, खुशी इस बात की है कि मणिमहेश यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी 9 दिन तक भरमौर में ग्राउंड जीरो पर डटे रहे। उन्होंने कहा, अब जिन इलाकों में राशन की कमी हो रही है, वहां हेलिकॉप्टर से राशन पहुंचाया जा रहा है। कुल्लू में नुकसान का हवाई सर्वेक्षण किया सीएम सुक्खू आज सुबह 10.30 बजे शिमला से बंजार के लिए उड़े। इस दौरान उन्होंने कुल्लू जिला में भारी बारिश से हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मनाली के बाहंग व ओल्ड मनाली में आपदा से हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की और ढांढस बंधाया।