हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रामपुर में आज (बुधवार) यात्रियों से भरी चलती प्राइवेट बस पर पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गईं। इससे दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि 11 यात्री घायल हैं। दो से तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घायलों का खनेरी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरने वालों में महाराष्ट्र के जलगांव की लक्ष्मी विरानी और एक नेपाली मूल की महिला शामिल है। घायलों में मुंबई, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और केरल के टूरिस्ट भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, बाहरी राज्यों के टूरिस्ट किन्नौर के अलग-अलग क्षेत्रों में घूमने आए हुए थे और आज शिमला की तरफ लौट रहे थे। हादसे के वक्त बस में 15 से ज्यादा यात्री सवार थे। रामपुर से शिमला जा रही थी बस पुलिस के अनुसार, HP-63A-1891 नंबर की प्राइवेट बस (विशाल ट्रैवल) रामपुर से शिमला की तरफ आ रही थी। रामपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर बिथल के पास काली मिट्टी इलाके में दोपहर करीब 3 बजे पहाड़ी से चट्टानें बस पर गिर गईं, जो बस की एक साइड को चीरते हुए अंदर बैठी सवारियों के ऊपर गिर गई। इससे बस में चीख पुकार मच गई। चट्टानें लगने से कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। ड्राइवर ने सूझबूझ के साथ घटनास्थल से कुछ फीट की दूर पर बस को खड़ा किया। इसके बाद सवारियों को नीचे उतारा गया। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस घटनास्थल को रवाना हुई। इसके बाद घायलों को रामपुर के खनेरी अस्पताल में पहुंचाया गया। इस हादसे के बाद शिमला जिला पुलिस ने रामपुर से कुमार सैन के बीच नेशनल हाईवे-5 पर यात्रा को टालने की एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया कि रामपुर से कुमारसैन के बीच कई स्थानों पर पत्थर व चट्टानें गिरने की घटनाएं सामने आई है। यात्रा को यह मार्ग सुरक्षित नहीं है। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया। इन लोगों की हुई मौत ये यात्री हुए घायल घटना से जुड़े PHOTOS…