चंडीगढ़ में बुधवार को तेज बारिश हुई, जिसके बाद सुखना लेक का जलस्तर (1162 फीट) खतरे के निशान से ऊपर पहुचं गया। यहां सुबह 7 बजे से ही फ्लड गेट खोल दिए गए थे। मौसम विज्ञान केंद्र ने रेड अलर्ट जारी किया। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने सभी स्कूल बंद करवा दिए। प्रशासन ने चंडीगढ़ के सभी स्कूलों में 7 सिंतबर तक छुट्टियां कर दी। अधिकारियों का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर गरीब दास में तेज बारिश में घर की दीवार गिर गई। इसके पास खड़ी कार पर भी ईंटें गिरी। हालांकि कार में कोई भी सवार नहीं था। इसी तरह सेक्टर 22/20 की रोड पर CTU बस पर पेड़ गिर गया। इसमें लोग सवार थे, लेकिन किसी को चोट नहीं पहुंची है। सुखना लेक से पानी छोड़ने की वजह से बापूधाम के पीछे के पुल के ऊपर से पानी बहना शुरू हो गया। इस पुल को प्रशासन ने लोगों के लिए बंद कर दिया है।
ट्रैफिक पुलिस ने जलभराव के कारण कुछ रास्तों पर यातायात के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्रभावित क्षेत्रों में दक्षिण मार्ग (धनास), ISBT-43 के पीछे वाली सड़क, दक्षिण मार्ग (सेक्टर-23D), मक्खन माजरा, सेक्टर 10/11 डिवाइडिंग रोड (सेक्टर-10 के पास), और सेक्टर-15A और 15B शामिल हैं।
लोगों को कहा गया है कि इन मार्गों पर यात्रा करते समय सावधानी बरतें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। बारिश से जुड़े PHOTOS बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…