जयपुर में मूसलाधार बरसात ने राजधानी को जाम कर दिया। करीब दो घंटे की तेज बारिश से शहर के कई पॉश इलाके डूब गए। तेज हवा के साथ बरसते पानी के बीच कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। वहीं, गलता तीर्थ के पिछले हिस्से में पानी के बहाव में 20 श्रद्धालु फंस गए। इन्हें रेस्क्यू टीम ने ह्यूमन चेन बनाकर बचाया है। वहीं, बुधवार तड़के कोटा के दरा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर लैंडस्लाइड हो गया। इस कारण कोटा-मुंबई ट्रैक पर 9 ट्रेनों को रोका गया है। वहीं, कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर दरा नाल के पास पानी भर गया। यहां भी सुबह से ट्रैफिक प्रभावित है। दौसा में तेज बारिश के बीच पुलिस वैन ट्रक से भिड़ गई। हादसे में दो पुलिसवाले घायल हुए हैं। दौसा जिले के बांदीकुई और सीकर के फतेहपुर में सुबह हुई मूसलाधार बरसात के कारण कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। झुंझुनूं में एक मकान की छत भरभरा कर गिर गई। मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सबसे पहले देखिए- पानी-पानी हुई पिंकसिटी की 3 PHOTOS… जयपुर डूबा, गाड़ियां फंसी, SMS में पानी भरा राजधानी जयपुर में बुधवार सुबह से बरसात जारी है। करीब 2 घंटे की मूसलाधार बरसात ने एक बार फिर पिंकसिटी के अधिकतर हिस्सों को डुबो दिया। पुराने शहर के साथ शहर के कई पॉश इलाकों में दो फीट तक पानी भर गया। हवामहल, चांदी की टकसाल, सुभाष चौक सहित कई पुराने इलाकों में घरों में पानी घुस गया। सड़कों पर कार व मोटरबाइक डूबीं नजर आईं। सबसे बड़े हॉस्पिटल एसएमएस के भी कई हिस्सों में पानी भरने से मरीजों को परेशानी हुई। इधर मालवीय नगर, टोंक रोड, नारायण सिंह सर्किल, सी स्कीम जैसे एरिया में भी लोग जलजमाव के कारण फंस गए। जवाहर नगर, राजा पार्क सहित कई एरिया तेज बारिश के कारण बिजली गुल हो गई। 7 सितंबर तक बारिश रहने की संभावना है मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- मानसून ट्रफ वर्तमान में बीकानेर, जयपुर, दतिया, सीधी, पुरी होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। एक अन्य ट्रफ पंजाब, हरियाणा, नॉर्थ-ईस्ट राजस्थान होते हुए गुजर रही है। एक लो-प्रेशर सिस्टम मंगलवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना है, जिसके कारण राजस्थान में 7 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। राजस्थान में बारिश से जुड़े PHOTOS… …. राजस्थान में मानसून से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… जयपुर में भारी बारिश, सड़कों पर भरा पानी:जवाहर नगर, राजा पार्क सहित कई इलाकों में बिजली गुल; करणी पैलेस रोड बनी तालाब अलवर में 23 साल बाद सागर पूरा भरा:सरिस्का क्षेत्र में तेज बरसात; सिलीसेढ़ में 6 इंच चादर चली, रूपारेल नदी में पानी का बहाव बढ़ा बाढ़ में मकान तबाह, घरों में 10-10 फीट तक पानी:ग्रामीण बोले- छत पर चढ़कर जान बचाई, दो वक्त की रोटी को तरसे