हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच भारी बारिश आफत बनकर बरस रही है। मंडी के जोगेंद्रनगर के कुंडुनी गांव में पहाड़ दरकने से 10 मकानों को नुकसान पहुंचा है और 6 से ज्यादा घर गिरने के कगार पर हैं। प्रशासन ने गांव खाली कराते हुए 24 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। वहीं, कुल्लू के अखाड़ा बाजार में देर रात लैंडस्लाइड की चपेट में आने से 2 घर गिर गए, जिसमें NDRF जवान समेत 2 लोग दब गए। इससे पहले, मंडी के सुंदरनगर में लैंडस्लाइड से 2 घरों के मलबे में दबने से 7 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 4 एक ही परिवार के सदस्य थे। पिछले 24 घंटों में लैंडस्लाइड और घर ढहने की घटनाओं में 13 लोगों की जान जा चुकी है। शिमला के रामपुर में विश्वकर्मा मंदिर का एक हिस्सा टूट गया, जबकि किन्नौर नेशनल हाईवे 5 पर वांगतू में सड़क किनारे खड़े 5 ट्रक पहाड़ी से पत्थर गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए। सिरमौर के पांवटा साहिब में दो घर गिरी नदी में समा गए। भारी बारिश के चलते शिमला, सोलन, चंबा, सिरमौर, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, बिलासपुर और कांगड़ा में सभी स्कूल और कॉलेज बंद हैं। संबंधित जिलों के DC ने स्कूलों को ऑनलाइन क्लास लगाने के निर्देश दिए हैं। राज्य में लैंडस्लाइड के कारण 1333 सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग ने आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश से नुकसान के PHOTOS… बारिश के पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…