हरियाणा के हिसार में मंगलवार को हुए दर्दनाक हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे और उनके एक साथी की मौत हो गई। तीनों राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में स्थित गोगामेड़ी से दर्शन करके लौट रहे थे। जैसे ही तीनों हिसार पहुंचे, उन पर 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूट कर गिर गया। तीनों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पावर हाउस को सूचना दी, लेकिन आधे घंटे तक सप्लाई बंद नहीं की गई। करंट लगने का खतरा देखते हुए ही लोग तुरंत उनकी मदद नहीं कर सके। इसी वजह से युवकों की जान चली गई। लोगों के मुताबिक, तीनों के साथ एक युवक और था, जो तार की चपेट में आने से पहले ही बाइक से कूद गया। परिजनों ने बताया कि मृतकों में एक युवक दो बेटियों का पिता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाए। सदर थाना पुलिस ने बिजली निगम के कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) ने जांच कमेटी बनाई है। उधर, हिसार के सांसद जय प्रकाश ने कहा कि दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो। यहां सिलसिलेवार ढंग से पूरा मामला…. ग्रामीण बोले- बिजली निगम की लापरवाही से हुआ हादसा… रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे परिजन : सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने युवकों के पास मिले कागजात के आधार पर उनकी पहचान की। इसके बाद सूचना पुलिस ने तीनों के परिजनों को दी। तीन युवकों की मौत की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मरने वालों में 2 चाचा-भतीजा, एक CSC सेंटर चलाता था
परिजनों ने बताया कि राजकुमार (37) की दो छोटी बेटियां हैं। अमित (14) उसका भतीजा है। बंटी (27) सुलखनी गांव में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) चलाता था। तीनों 31 अगस्त को नवमी के दिन गोगामेड़ी पर पूजा करने गए थे। लौटते समय वे बंटी के ननिहाल बधावड़ गांव में रुक गए थे। सुबह जब वे अपने गांव जा रहे थे, तभी उन पर बिजली की हाईटेंशन तार गिर गई। एमडी ने हादसे की जांच को बनाई कमेटी
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) आईएएस अशोक कुमार गर्ग का कहना है कि मिर्जापुर रोड पर हाईटेंशन तार गिरने के कारण जो हादसा हुआ है, उसकी जांच के लिए डायरेक्ट ऑपरेशन और डायरेक्टर की एक संयुक्त कमेटी बनाई गई है। कमेटी 24 घंटे में जांच कर रिपोर्ट देगी कि हादसे के क्या कारण रहे और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। हिसार के सांसद ने घटना को लेकर क्या कहा… ————————– हिसार की ये खबर भी पढ़ें :- हिसार में बारिश से 180 गांव डूबे, बिल्डिंग गिरी:हिसार नगर निगम में पानी घुसा, फाइलें भीगीं, 2 नेशनल हाईवे लबालब, 30 स्कूल जलमग्न हिसार में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिले में हो रही लगातार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। इस बार मानसून सीजन में सामान्य से 67% ज्यादा बारिश हुई है। सबसे ज्यादा असर गांवों में है। यहां 7 ड्रेनेज टूट चुकी हैं और 180 गांव पानी में डूब गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…