हरियाणा के गुरुग्राम में लगातार हो रही बारिश से अरावली का बांध टूट गया। इससे आसपास के कई गांवों में पानी भर गया। इलाके में बाढ़ जैसे हालात हो गए। इसी बीच कादरपुर गांव से गाड़ी में गुजर रहीं 2 युवतियां और एक युवक रोड पर फंस गए। इन्हें निकालने के लिए आसपास के लोगों ने एक ट्रैक्टर मंगाया, लेकिन वह ट्रैक्टर भी मौके पर डूब गया। इसी दौरान दोनों युवतियां और युवक ट्रैक्टर के ऊपर खड़े दिखे। हालांकि, कुछ देर बाद एक और ट्रैक्टर मंगाकर सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पानी के बीच फंसे युवक-युवतियों के 3 PHOTOS… वीडियो में क्या दिख रहा… कैसे फंसे युवक और युवतियां, फिर कैसे किया रेस्क्यू… बांध टूटने के 3 PHOTOS… बांध के आसपास एरिया में पानी भरा
कादरपुर गांव में सोमवार देर रात अरावली का बांध टूट था। इसके बाद आसपास के करीब आधा दर्जन गांवों में कई फीट पानी भर गया। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। पानी तेज गति के साथ रास्तों पर बह रहा है, जिसके बीच से निकलना मुश्किल है। पानी लोगों को घरों तक पहुंच गया है। कुछ फसलों के डूबने की भी सूचना है। हालांकि, इसे अभी कोई बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। कादरपुर का यह बांध साल 1971 में भी टूटा था, जब इलाके में बाढ़ आई थी।