पंजाब के 12 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें अमृतसर, गुरदासपुर, मोगा, पठानकोट, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर, पटियाला, मोहाली, कपूरथला, जालंधर और लुधियाना शामिल हैं। जालंधर के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। फिल्लौर में सतलुज का जलस्तर बढ़ने से श्री शनि मंदिर में 2 फीट तक पानी घुस चुका है। जिला प्रशासन के अधिकारी सतलुज दरिया के पास मौजूद हैं। भाखड़ा का जलस्तर भी खतरे के निशान से मात्र 3 फीट नीचे रह गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 1312 गांव प्रभावित हो चुके हैं। भारतीय मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र की ओर से मंगलवार शाम जारी किए गए अपडेट में आज 8 और कल बुधवार को 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अन्य कुछेक जिलों में मध्यम बारिश भी सकती है। उधर, सोमवार की रात से मंगलवार को दिन भर में हुए घटनाक्रमों में अमृतसर में करीब 100 साल पुरानी इमारत ढह गई, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। अमृतसर के गांव सठियाला में मकान की छत गिरने से 12 साल की लड़की की मौत हो गई, जबकि अन्य परिवार वाले घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर बात की और केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि इतनी बड़ी तबाही को देखते हुए सरकार को मिशन मोड में काम करना चाहिए, ताकि किसानों, मजदूरों, पशुपालकों और आम लोगों को तुरंत मदद मिल सके। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर देशवासियों से पंजाब की मदद करने की अपील की है। CM भगवंत मान आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हाईलेवल मीटिंग लेंगे। दिन में उन्होंने फिरोजपुर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने अपने पूरे साल का वेतन दान दे दिया है। उधर, हरियाणा सरकार ने भी 5 करोड़ रुपए की मदद भेजी है। इसके अलावा रूपनगर के श्री आनंदपुर साहिब क्षेत्र में नंगल भाखड़ा फीडर नहर 12 जगह से धंस गई है। इस कारण सड़क पर पानी आ गया। मंत्री हरजोत बैंस ने खुद मौके पर पहुंचकर लोगों के साथ राहत बचाव कार्य शुरू किया। पंजाब में बाढ़-बारिश के PHOTOS… वित्त मंत्री ने मांगे 60 हजार करोड़
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने केंद्र सरकार से 60 हजार करोड़ रुपए जारी करने की मांग की है। चीमा ने कहा कि पंजाब दशकों की सबसे भीषण बाढ़ आपदा का सामना कर रहा है, जिससे लगभग 1,300 गांव प्रभावित हुए हैं और लाखों लोग संकट में हैं। बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी के कारण गुरदासपुर, कपूरथला, अमृतसर, पठानकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का और होशियारपुर जिलों में बाढ़ का कहर जारी है। लगभग तीन लाख एकड़ कृषि भूमि, खासकर धान की फसल, पानी में डूबी हुई है, जिसके चलते कटाई से कुछ सप्ताह पहले ही किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। इसके साथ ही, पशुधन की बड़े पैमाने पर हुई मौतों ने ग्रामीण परिवारों को गहरा आर्थिक झटका दिया है। पंजाब में डैमों की क्या स्थिति भाखड़ा डैम: मंगलवार सुबह 6 बजे डैम का जलस्तर 1676.72 फीट दर्ज किया गया। डैम में पानी की आवक 1,07,565 क्यूसेक है, जबकि पानी का निकास 56,009 क्यूसेक है। वर्तमान में, डैम में पानी का स्तर खतरे के निशान से लगभग 3 फीट कम है। डैम में जितना पानी आ रहा है, उसका लगभग आधा ही बाहर छोड़ा जा रहा है, जिससे डैम में लगातार पानी का दबाव बढ़ रहा है। पोंग डैम: सुबह 6 बजे डैम का जलस्तर 1390.63 फीट दर्ज किया गया। डैम में पानी की आवक 96,777 क्यूसेक है, जबकि पानी का निकास 95,836 क्यूसेक है। जलस्तर 1390 फीट से अधिक है। जलस्तर को संतुलित बनाए रखने के लिए जितना पानी आ रहा है, लगभग उतना ही पानी छोड़ा जा रहा है। रणजीत सागर डैम: पिछले सप्ताह खतरे के निशान को पार कर चुका था और अभी भी गंभीर स्थिति में है। बारिश-बाढ़ के पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…