हरियाणा के करनाल का रहने वाला एक युवक अमेरिका में रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने दोस्ती के बहाने पहले दो महिलाओं को अपने जाल में फंसाया और फिर अपनी काली टोयोटा हाईलैंडर कार में उनके साथ रेप किया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब जनवरी 2025 के अंत में अमेरिका की सांता रोजा पुलिस विभाग (एसआरपीडी) को पहली पीड़िता ने शिकायत दी। इसके बाद जांच घरेलू हिंसा यौन शोषण टीम (DVSA) को सौंपी गई। पुलिस ने गहन जांच की और आरोपी की पहचान 34 वर्षीय शम्मी वर्मा के रूप में की, जो सैम, शम्मी और वर्मा नाम से भी जाना जाता है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जेल भेजते वक्त कोर्ट ने उसे समाज के लिए खतरा बताया। सांता रोजा पुलिस ने आरोपी का फोटो और डिटेल सोशल मीडिया पर भी शेयर की है, ताकि अन्य कोई महिला भी इस आरोपी का शिकार हुई हो तो वह भी अपनी शिकायत पुलिस को दे सकती है। बता दें कि आरोपी करनाल के अशोक नगर का रहने वाला है और साल 2022 में अमेरिका गया था। उसके पिता हरियाणा रोडवेज से रिटायर हुए थे, जिससे मिली धनराशि से ही उन्होंने बेटे को अमेरिका भेजा था। पहले जानिए युवक की गिरफ्तारी का पूरा मामला… कब अमेरिका पहुंचा युवक और कैसे बनाता था शिकार…. अमेरिकन पुलिस ने की जनता से अपील
अमेरिका के एसआरपीडी और आरपीडीपीएस दोनों पुलिस विभागों ने अपील की है कि अगर किसी के पास शम्मी से जुड़े किसी और मामले की जानकारी है, तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे।
सांता रोजा पुलिस ने आरोपी की फोटो और पूरी डिटेल सोशल मीडिया पर भी साझा की है। इसके साथ ही एसआरपीडी-डीवीएसए डिटेक्टिव कैल्सी नेलसन से 707-543-3595 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है, ताकि और पीड़ित महिलाएं सामने आकर न्याय पा सकें।