पंजाब की सन्नौर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार हो गए हैं। मंगलवार सुबह उन्हें हरियाणा के करनाल के डाबरी गांव से हिरासत में लिया था। पुलिस उन्हें पटियाला के रास्ते पंजाब के थाने ले जा रही थी, जहां रास्ते में पठानमाजरा और उनके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी और गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पठानमाजरा और उनके साथी एक स्कॉर्पियो और एक फॉर्च्यूनर में फरार हो गए। इनमें से पुलिस ने फॉर्च्यूनर समेत एक युवक को पकड़ लिया है। फॉर्च्यूनर से 3 पिस्टल मिली हैं। पुलिस टीम स्कॉर्पियो में फरार विधायक का पीछा कर रही है। हिरासत में लेने से पहले पठानमाजरा ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि पंजाब पुलिस ने मेरी पूर्व पत्नी से जुड़े एक पुराने मामले में IPC की धारा 376 (रेप) के तहत केस दर्ज किया है। दिल्ली की AAP टीम पंजाब पर हावी होने की कोशिश कर रही है और मेरी आवाज दबाई जा रही है। पठानमाजरा पर 2022 में उनकी दूसरी पत्नी ने पहली शादी छिपाने और मारपीट का आरोप लगाया था। इसके अलावा, एक कथित अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद भी वे सुर्खियों में रहे थे। AAP नेता पन्नू की पठानमाजरा पर 3 बातें… पठानमाजरा के एडवोकेट की 3 बातें… हिरासत से पहले पठानमाजरा की 3 बातें… 2022 में पठानमाजरा के खिलाफ दी शिकायत
पठानमाजरा के खिलाफ यह मामला 2022 में आप की सरकार बनने के बाद सामने आया था। विधायक की दूसरी पत्नी होने का दावा करने वाली महिला ने जीरकपुर थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि विधायक उन्हें अश्लील वीडियो भेज रहे हैं। पठानमाजरा ने पहली पत्नी से बिना तलाक के उससे शादी कर ली और उसे गुमराह करते रहे। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि विधायक लगातार धमकी दे रहा है। 14 अगस्त 2022 को महिला ने फेसबुक पर विधायक से शादी की तस्वीरों को भी अपलोड कर दिया था। महिला की शिकायत पर ही अब कार्रवाई करते हुए जीरकपुर पुलिस ने पठानमाजरा पर रेप का मामला दर्ज किया है। अश्लील वीडियो पर कहा था- इन्फेक्शन दिखा रहा था
दूसरी पत्नी से विवाद के बाद पठानमाजरा का एक कथित अश्लील वीडियो सामने आया था, जिसमें वह वीडियो कॉलिंग के दौरान प्राइवेट पार्ट दिखा रहे थे। तब पठानमाजरा ने सफाई देते हुए कहा था कि वह पत्नी से प्राइवेट बात कर रहे थे। उन्हें इन्फेक्शन हुआ था और पत्नी के मानने और घर बुलाने पर उन्होंने इन्फेक्शन दिखाया था। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच की बातचीत को अश्लील और गलत तरीके से पेश कर उन्हें बदनाम किया गया। उन्होंने आगे कहा था कि पत्नी ने ही यह वीडियो वायरल किया है और उनका विश्वास तोड़ा है। उन्होंने सवाल किया कि वीडियो बनाने वाली पत्नी गलत है या वह। पठानमाजरा ने बताया कि पत्नी ने पारिवारिक लड़ाई-झगड़े के बाद इसे वायरल किया और उन्हें पता भी नहीं था कि वीडियो बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह 2012-13 से उस महिला के साथ थे और शायद उन्हें पहली पत्नी का श्राप लगा है।