दिल्ली की सराय रोहिल्ला थाना पुलिस की टीम ने सोमवार को एक अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा किया और हथियारों का एक बड़ा जखीरा जब्त किया। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से छापेमारी के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 6 देसी पिस्टल, 12 बिना स्क्रू वाली देसी पिस्टल और 250 से ज्यादा पिस्टल का कच्चा माल जब्त किया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… DGCA ने एअर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को ग्राउंड हैंडलिंग ऑपरेशन के लिए पहली बार सुरक्षा मंजूरी दी डीजीसीए ने सोमवार को एअर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को ग्राउंड हैंडलिंग ऑपरेशन के लिए पहली सुरक्षा मंजूरी दी। इस कदम को भारत में विमानन सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। एअर इंडिया को यह मंजूरी उसके सिक्योरिटी मैनेजमेंट सिस्टम, रिस्क कंट्रोल, रिपोर्टिंग सिस्टम, ट्रेनिंग और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर की जांच के बाद मिली। इसके साथ ही, भारत एशियन-पैसिफिक रीजन में मलेशिया के बाद आईसीएओ के दिशानिर्देशों के अनुरूप इस तरह के व्यापक ढांचे को लागू करने वाला दूसरा देश बन गया है।