सीहोर के भाजपा विधायक सुदेश राय का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे मां की गाली देते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सोमवार को भाजपा के प्रदर्शन के दौरान का बताया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा विधायक सुदेश राय का यह वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है। कांग्रेस नेता पूछ रहे हैं कि जो पार्टी खुद को संस्कार और संस्कृति का ठेकेदार बताती है, वो अपने विधायक की इस शर्मनाक हरकत पर कब कार्रवाई करेगी। दरअसल, बिहार के दरभंगा में कांग्रेस के मंच पर पीएम मोदी को गाली दिए जाने को लेकर भाजपा ने सोमवार को एमपी में कांग्रेस कार्यालयों के सामने विरोध प्रदर्शन किया था। सीहोर में भी भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय के सामने राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। दोनों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसमें भाजपा का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। इसी झड़प के दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सीहोर के भाजपा सुदेश राय गाली देते नजर आ रहे हैं। क्या भाजपा इस गालीबाज को संरक्षण देगी: कांग्रेस भाजपा विधायक सुदेश राय का गाली देते हुए वीडियो कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती और इच्छावर क्षेत्र के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। पूर्व विधायक पटेल ने लिखा- भाजपा के दोहरे चरित्र का नजारा साफ दिख रहा है। एक तरफ राहुल गांधी जी के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर पुतला दहन, और दूसरी तरफ उनके ही विधायक सुरेश राय खुलेआम मां-बहन की गालियां बरसाते हुए। पटेल ने कहा- सवाल ये है कि जो पार्टी खुद को संस्कार और संस्कृति का ठेकेदार बताती है, वो अपने विधायक की इस शर्मनाक हरकत पर कब कार्रवाई करेगी? क्या भाजपा अब अपने विधायक का पुतला दहन करेगी या इस गालीबाज को संरक्षण देगी? जनता सब देख रही है – भाजपा के दोहरापन, खोखले नैतिकता पाठ और गालीबाज नेताओं की असलियत उजागर हो चुकी है। भाजपा की कथनी-करनी का फर्क अब और छुपने वाली नहीं है। प्रदर्शन के दौरान भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता
बीजेपी कार्यकर्ता राहुल गांधी का पुतला फूंकने की कोशिश कर रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ता ने पुतला दहन करने से रोका। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ता भी अपने कार्यालय से बाहर आ गए और उन्होंने भी भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ा और देखते ही देखते धक्का-मुक्की शुरू हो गई। भाजपा और कांग्रेस ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
घटना के बाद भाजपा नेताओं ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने आरोप लगाया कि, यह भाजपा महिला मोर्चा का शांतिपूर्ण प्रदर्शन था। कांग्रेस ने जानबूझकर उनके कार्यक्रम में व्यवधान डाला। महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी की। इधर, कुछ देर बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती भी कोतवाली थाने पहुंचे और बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। गुजराती बोले- कांग्रेस नेताओं को गालियां दी गई
सीहोर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने दूसरी बार कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन किया और हमारे वरिष्ठ नेता राहुल गांधी व प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। कांग्रेस नेताओं के साथ गाली-गलौज की गई और कार्यालय को जलाने की धमकी भी दी गई, जिसका वीडियो और फोटो सार्वजनिक हैं। उन्होंने कहा कि यह परंपरा स्वच्छ राजनीति की पहचान नहीं है। राजीव गुजराती ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वे साथियों सहित कोतवाली पहुंचे और लिखित आवेदन देकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस को तीन दिन का समय दिया गया है। अगर कार्रवाई नहीं होती है तो कांग्रेसजन प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में एसपी ऑफिस का घेराव करेंगे।