पंजाब में बाढ़ की चपेट में आने वाले जिलों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। इनमें अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, फिरोजपुर और फाजिल्का शामिल हैं। बाढ़ का असर अब पटियाला और मानसा में भी दिखने लगा है। घग्गर नदी के ओवरफ्लो होने से पटियाला के कुछ गांवों के खेतों में पानी भर गया है। वहीं शनिवार को सतलुज, रावी और घग्गर में जलस्तर बढ़ रहा है। सतलुज में बढ़ते पानी से जालंधर में बाढ़ का अलर्ट है। अबोहर में घर की छत गिर गई। लेकिन जानी नुकसान नहीं हुआ। जम्मू में हुई तबाही को देखते हुए पंजाब से होकर गुजरने वाली करीब 47 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है। इसका सबसे ज्यादा असर पंजाब, जम्मू और हरियाणा के लोगों पर पड़ेगा। फाजिल्का में सतलुज उफान पर है। यहां सरहदी गांव में नदी पर बने पुल के ऊपर से पानी बहना शुरू हो गया है। स्पेशल DGP अर्पित शुक्ला ने कहा कि सेना के 20 हेलिकॉप्टर रेस्क्यू में लगाए गए हैं। पंजाब पुलिस, भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल (BSF), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और सिविल प्रशासन मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। पंजाब में बाढ़ में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 3 अभी भी लापता हैं। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक अब तक बाढ़ में फंसे 7,689 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। वहीं, पाकिस्तान में गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब से पानी निकाल दिया गया है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ के आदेश के बाद यहां सफाई का काम जारी है। बाढ़ से जुड़े PHOTOS… मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…