हरियाणा के 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। अंबाला, यमुनानगर, नूंह और पलवल में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं, कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मारकंडा नदी ओवरफ्लो हो गई है। मारकंडा में इस वक्त जलस्तर करीब 26 हजार क्यूसेक है। पानी कठवा गांव में घुस चुका है। यहां बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। सड़क और खेत पानी में डूब चुके हैं। प्रशासन ने कठवा के अलावा गुमटी, पट्टी जामड़ा, मुगल माजरा, मलकपुर, कलसाना और तंगौर में अलर्ट जारी किया है। कुरुक्षेत्र के कई इलाकों में बारिश भी हो रही है। वहीं, पंचकूला के मोरनी क्षेत्र में लोग उफनते नाले को पार करने के लिए मजबूर हैं। यहां पक्का रास्ता टूट चुका है। उधर, फरीदाबाद के पाली रोड पर सुबह 5 बजे वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गई। हिसार जिले में बरवाला क्षेत्र के गांव राजली स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पानी घुस गया। स्कूल के मैदान से लेकर बिल्डिंग के कमरों तक पानी भर गया है। मौसम से जुड़ी PHOTOS देखें… बीते कल अंबाला की टांगरी नदी में आए उफान के बाद बने हालातों को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सभी जिला उपायुक्तों को नदियों का सर्वे करने और आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नदियों के साथ लगते गांव, बस्तियों, कॉलोनियों के लिए पहले से ही योजना तैयार करने की हिदायत भी दी है। हालांकि आज सुबह टांगरी नदी शांत नजर आई। रिहायशी घरों में घुसा पानी भी उतरने लगा, जिससे लोग अपने घरों की तरफ लौटते नजर आए। मौसम से जुड़े बड़े अपडेट्स… मौसम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…