पटना सिविल कोर्ट को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मेल पर यह धमकी दी गई है। मेले में लिखा है कि ‘4RDX ILEDs न्यायधीश के रूम और कोर्ट कैंपस में लगाए हैं। यह अभियान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के सहयोग से किया गया है।’ ‘बिहार से तमिलनाडु आने वाले प्रवासी मजदूरों की संख्या बढ़ने से तमिलनाडु की स्थानीय जनसंख्या की संरचना प्रभावित हो रही है।’ धमकी का मेल मिलने के बाद सभी जज और वकीलों को कोर्ट कैंपस से बाहर निकाल दिया गया। 4 घंटे तक पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कुछ नहीं मिला। मेल किसने भेजा है इसे लेकर पुलिस साइबर एक्सपर्ट्स की मदद ले रही है। वकील बोले- धमकी कल मिली, जांच आज कर रहे हैं वकील ऋषिकेश नारायण सिन्हा ने बताया कि ‘कल मेल आया था। आज जांच हो रही है। पूरी तरह से लापरवाही का मामला है। लगातार यह दूसरी बार धमकी आई है। इससे पहले भी धमकी आई थी। जानकारी जिस वक्त दी गई, उस वक्त हम लोग काम कर रहे थे। इसी बीच यह सूचना दी गई। अफरातफरी का माहौल है। सब जल्दी जल्दी बाहर भाग रहे हैं। जज वगैरह निकल चुके हैं। अंदर जांच पड़ताल चल रही है। डॉग स्क्वॉड की टीम आई है।’ सीनियर अधिवक्ता कौशल किशोर ने बताया- ‘इससे काम पूरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। आज भी कोई काम नहीं हुआ। सारे काम ठप पड़ गए हैं। पिछली बार भी धमकी मिली तो इसका कोई निष्कर्ष अभी तक नहीं निकला।’ पटना सिविल कोर्ट से आई 3 तस्वीरें देखिए… SP बोलीं- डराने के लिए धमकी दी गई सेंट्रल एसपी दीक्षा ने बताया कि ‘अभी तक की तलाशी में कुछ नहीं मिला है। पहले भी इस तरह की धमकी मिली थी। इसमें EOU और साइबर टीम की मदद ली जाएगी। मेल की जांच कराई जाएगी। डराने के लिए इस तरह का मेल भेजा गया है। पिछली बार जो धमकी मिली थी, उसमें साइबर इन्वेस्टिगेशन अभी चल रहा है। साइबर सेल से अभी तक इसमें रिपोर्ट नहीं आई है। ———————– ये खबर भी पढ़िए… बिहार में घुसे 3 पाकिस्तानी आतंकी, 50 हजार का इनाम:SP बोले- मोतिहारी के रक्सौल बॉर्डर से घुसे, पूरे प्रदेश में अलर्ट बिहार में नेपाल के रास्ते 3 पाकिस्तानी आतंकियों ने घुसपैठ की है। पुलिस मुख्यालय ने तीनों की फोटो रिलीज की हैं। सभी के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने की खबर है। पुलिस ने जिन आतंकियों की फोटो जारी की है, उनके नाम हसनैन अली, आदिल हुसैन और मोहम्मद उस्मान हैं। हसनैन रावलपिंडी, आदिल उमरकोट और उस्मान बहावलपुर का रहने वाला है। पुलिस हेडक्वार्टर ने सभी जिलों को खुफिया तंत्र को एक्टिव रखने, इनपुट जुटाने और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने का आदेश दिया है। पूरी खबर पढ़िए