हरियाणा के अंबाला में टांगरी नदी शुक्रवार दोपहर में ओवरफ्लो हो गई। सिंचाई विभाग के अनुमान के मुताबिक, टांगरी नदी में लगभग 36 हजार क्यूसिक पानी आया। जिस वजह से ये हालात बने। जिसके बाद टांगरी का पानी 17 से ज्यादा कॉलोनियों तक पहुंच गया। यहां तक कि चंदपुरा के पास नदी का पानी तटबंध के ऊपर से आबादी की ओर बहने लगा। टांगरी के ओवरफ्लो होते ही लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने घरों को खाली कर ऊंचे स्थानों पर जाना शुरू कर दिया। वह घर के अंदर का सामान लेकर भी ऊंची जगहों पर चले गए। कुछ लोगों ने घर की दूसरी मंजिल या छत पर शरण ले रखी है। वहीं कई लोगों ने सड़क पर भी डेरा डाला है। वह अपना चूल्हा और जरूरी सामान लेकर आए। कॉलोनियों में घर आधे तक डूब गए। जिसके बाद मदद के लिए NDRF की टीम को बुला लिया गया। NDRF की टीम ने घरों में फंसे लोगों को नाव के जरिए बाहर निकाला। परिवहन मंत्री अनिल विज रात के समय टांगरी नदी में जलस्तर का मुआयना करने के लिए घसीटपुर और शाहपुर में पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की। उधर, प्रशासन लगातार अनाउंसमेंट कर रहा है, जिसमें चंदपुरा तटबंध के अंदर की कॉलोनियों के लोगों को घर छोड़कर ऊंचे स्थानों पर जाने को कहा गया है। हालांकि उनके ठहरने के लिए किसी तरह का इंतजाम नहीं किया गया है। प्रशासन ने टांगरी के किनारे स्थित डीएवी स्कूल को ओवरफ्लो से पहले ही छुट्टी कर खाली करवा दिया गया है। आसपास के स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। उधर, कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भी मौके पर जाकर जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन को बचाव के निर्देश दिए। इन इलाकों में घुस चुका पानी
अम्बाला में न्यू लक्की नगर, न्यू गणेश नगर, न्यू प्रीत नगर, न्यू टैगोर गार्डन, परशुराम कॉलोनी, आजाद नगर, अर्जुन नगर, कमल नगर, स्कूल कॉलोनी, विकासपुरी, न्यू कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, पूजा विहार, प्रभु प्रेम पुरम ईस्ट, प्रभु प्रेम पुरम, सोनिया कॉलोनी, न्यू एकता विहार के घरों तक पानी मार कर रहा है। इसके अलावा रामपुर, सरसेहरी, चंदपुरा, करधान कॉलोनी भी जोखिम क्षेत्र में है। धर्मशाला या घर छोड़ने वालों के लिए इंतजाम नहीं
जिला प्रशासन टांगरी तटबंध के अंदर और आसपास बसी निचली कॉलोनियों के लोगों को घर खाली करने की अपील तो कर रहा है। लेकिन इनके लिए अभी किसी धर्मशाला या अन्य स्थान पर रहने के कोई इंतजाम नहीं हैं। लोगों के सामने सबसे बड़ा संकट यही है कि घर छोड़कर जाएं, तो रहेंगे कहां। मेन बाजार से पानी अभी 3 किलोमीटर दूर
टांगरी नदी का अभी जहां पानी पहुंचा है, वहां से मेन बााजर 3 किलोमीटर दूर है। लेकिन टांगरी से एक-डेढ़ किलोमीटर दूर भी छोटे बाजार हैं। उन तक पानी नहीं पहुंचा है। वैसे भी आमतौर पर मेन बाजार तक टांगरी का पानी मार नहीं करता। वहां पानी तभी पहुंचता है, जब लोकल में भी बरसात हो रही हो और टांगरी भी उफान पर हो। टांगरी नदी ओवरफ्लो होने पर मंत्री अनिल विज की अहम बातें… टांगरी नदी ओवरफ्लो होने से जुड़े PHOTOS… इस मामले के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…