
पुलिस के रेड करने से पहले ही दे देते है जानकारी दोनों एसपीओ
जम्मू: जम्मू कठुआ सांबा रेंज में तैनात एक थानेदार का रसोइया और कार्यखास अवैध रूप से हो रहे खनन को खुद बढ़वा देने में व्यस्त चल रहे है हालांकि पुलिस की रेड करने से पहले ही दोनों खनन करने वालों को सूचित कर देते है यही नहीं यह दोनों एसपीओ के पद पर तैनात है और दोनों ही स्थानीय निवासी है जिसमें से एक थानेदार का रसोइया और दूसरा कार्यखास है हालांकि कुछ साल पहले जिला पुलिस अधिकारी ने एक एसपीओ का तबादला जिले मे ही एक अन्य तहसील में किया था जब इसकी मिलीभगत की पुष्टि अवैध खनन करने वाले लोगों के साथ हुई थी।
सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि इन दिनों में से एक एसपीओ तो अन्य जगह पर समय बिताकर फिर अपनी मनपसंद जगह पर आ गया और अपने कार्य में व्यस्त हो गया आपको बता दे कि उक्त जिला के थाने के अधीन एक दरिया आता है जिसमें दिन हो या रात अवैध खनन का सिलसिला लगातार चल रहा है ओर बहुत देर पहले उक्त थाना के थानेदार की नियुक्ति पुलिस एक अलग विंग में हो गई थी लेकिन यह कार्यखास और रसोइया लगातार उक्त जिला के थाने के प्रति एक चर्चा का विषय बन गए है यही नहीं सूत्रों ने यह भी पुष्टि की है कि जब ट्रैक्टर ट्रॉलियां वाले रेत भरकर उक्त दरिया से निकलते है तो रसोइया उन्हें सुरक्षित मार्ग प्रधान में पूरी मदद करता है और व्हाट्स आप कॉल के जरिए अगर कोई रेड करनी हो तो पहले ही इसकी जानकारी उन लोगों को उपलब्ध करवा देते है जिसके चलते पुलिस कई बार खाली हाथ लोट आती है। हालांकि जेकेएस रेंज में तैनात पुलिस अधीक्षक एक ईमानदार शबी के अधीक्षक है और इन दोनों एसपीओ की वजह से उक्त थाने के अधिकार क्षेत्र के लोगों में चर्चे दिन रात खूब चल रहे है।
सूत्रों ने आगे बताया कि अगर थाने मे कोई मामला आता है तो कार्यखास उक्त क्षेत्र का लोकल होने के नाते पूरा फायदा उठा रहा है और कईं बार आरोपी को पकड़ने गई पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा है क्योंकि कार्यखास पहले ही इसकी जानकारी व्हाट्स आप कॉल के जरिए आरोपियों तक पहुंच देता है और अपनी सेटिंग करके स्थानीय होने का पूरा लाभ उठा रहा है।