गुरुग्राम में मणप्पुरम गोल्ड लोन की शाखा में शनिवार शाम हुई डकैती की जांच और इंटरनल ऑडिट सोमवार को पूरा हो गया। पांच हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने शाखा में घुसकर करीब साढ़े आठ किलो सोना लूट लिया, जिसकी कीमत लगभग 9 करोड़ रुपए बताई जा रही है। बदमाश कुल 323 पैकेट सोना लेकर फरार हो गए। सहायक मैनेजर श्रीकृष्ण ने बताया कि जांच में पता चला कि शाखा में कुल 32 किलो सोना रखा हुआ था, जिसमें से साढ़े आठ किलो लूटे गए। घटना में बदमाशों ने कर्मचारियों को हथियार के बल पर काबू किया और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया, जिससे प्रारंभिक जांच यह संकेत देती है कि यह संगठित गिरोह का काम है। गार्ड ने बताया गन प्वाइंट पर लिया
मध्यप्रदेश के दमोह के रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड प्रद्युमन ने बताया कि उसकी नाइट शिफ्ट थी और वे पौने छह बजे ब्रांच में पहुंचे थे। इसके बाद दिन वाला सिक्योरिटी गार्ड चला गया। वहां पहले से ही तीन लोग लॉकर रूम में थे, जब दो अन्य ब्रांच में बैठे हुए थे। कुछ देर बाद उनमें से एक युवक आया और उससे कहा कि चुपचाप बाहर बैठ जाओ, विरोध किया तो मारे जाओ।
विरोध किया तो हाथापाई, बट मारा
जिसके बाद उनके बीच में हाथापाई हो गई और मेरे सिर पर उन्होंने पिस्तोल का बट मार दिया, जिससे मेरे सिर से खून निकलने लगा। इसके बाद आरोपी ने पिस्तोल निकाल ली और मेरी कनपटी पर लगाकर कर कहा कि ज्यादा उछलो मत वर्ना गोली मार दूंगा। गोली मारने का डर दिखाकर उन्होंने एक तरह से मुझे बंधक बना लिया। हरियाणवीं बोल रहे थे आरोपी सिक्योरिटी गार्ड और अन्य स्टाफ सदस्यों ने बताया कि बोलचाल में आरोपी हरियाणवीं भाषा में बातचीत कर रहे थे। ऐसे लग रहा है कि जैसे वे गुरुग्राम या आसपास के किसी जिले के रहने वाले हों। इसलिए जब उन्होंने अंदर आकर अपना परिचय दिया तो वे ज्यादा शक नहीं कर पाए। उन्होंने बताया कि 6 बजे के बाद आरोपी लूट के बाद ब्रांच से बाहर भाग गए।
ग्राहकों की भीड़ पहुंच रही
डकैती के बाद पहले वर्किंग डे सोमवार को बड़ी संख्या में ग्राहक सुबह से ही ब्रांच में पहुंचने शुरू हो गए। कई ग्राहकों का सोना बदमाश लूट ले गए हैं। जबकि कई ग्राहकों का पैकेट सुरक्षित है। हालांकि बैंक की तरफ से सभी ग्राहकों से कहा गया है कि उनके सोने का इंश्योरेंस है और उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। ग्राहकों को पर्चियां बनाकर दी जा रही है। कंपनी की तरफ से ग्राहकों को शनिवार के रेट के हिसाब से फुल पेमेंट या फिर सोना वापस करने का आश्वासन दिया है। अभी हाथ नहीं आए आरोपी
वारदात के बाद पुलिस सेक्टर 5 थाना एसएचओ के साथ साथ एसीपी, डीसीपी स्तर के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया, साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी फुटेज की जांच की, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं चला है। पुलिस की तरफ से सिर्फ इतना बताया जा रहा है कि टीमें लगी हुई है।