प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अगस्त यानी कल हरियाणा को दो बड़ी सड़क परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं। इसमें सोनीपत और बहादुरगढ़ को जोड़ने वाले लगभग 2 हजार करोड़ रुपए की लागत से निर्मित दो नए फोरलेन शामिल हैं। इनसे इन क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसकी पुष्टि करते हुए चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री 17 अगस्त को दिल्ली के रोहिणी से लगभग 11 हजार करोड़ रुपए लागत की 6 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन करेगे। इनमें से दो परियोजनाएं हरियाणा से जुड़ी हैं। इनसे एनसीआर एरिया को ट्रैफिक जाम से मुक्ति और कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। हरियाणा को ये 2 बड़े प्रोजेक्ट मिलेंगे… CM बोले- PM का हरियाणा से विशेष लगाव
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए जा रहे ये उपहार हरियाणा की प्रगति यात्रा में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने बताया कि नई सड़क परियोजनाओं से सोनीपत और बहादुरगढ़ ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों को भी लाभ होगा। नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री का हरियाणा से विशेष जुड़ाव है। प्रधानमंत्री का स्नेह और आशीर्वाद समय – समय पर हरियाणा को मिलता रहा है। उन्होंने हरियाणा के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए हरियाणा की 2 करोड़ 80 लाख लोगों की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। 2020 परिवारों को 76 करोड़ की मदद दी
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस दौरान दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु) के तहत आज 2020 परिवारों को 76 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। सीएम ने कहा, सरकार ने ऐसी कई योजनाएं चलाई, जो किसी प्राकृतिक आपदा बीमारी आदि के कारण प्रभावित लोगों के लिए है। हरियाणा में दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना 1 अप्रैल 2023 से शुरू हुई। अब तक इस योजना में 36 हजार 651 परिवारों को 1380 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। इससे पहले भी इसी योजना के अंतर्गत 118 करोड़ रुपए की सहायता भी जारी की गई थी। 1 लाख 80 हजार रुपए तक वार्षिक आय वाले परिवार के सदस्य की मृत्यु होने या दिव्यांग होने पर 5 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। पूर्व प्रधानमंत्री ने भारतीय राजनीति का आयाम बदला
चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम सैनी ने दयालु योजना के तहत लाभार्थियों को राशि ट्रांसफर की। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम ने कहा, अटल बिहारी वाजपेयी ने भारतीय राजनीति के आयाम को बदल दिया है। आज का विपक्ष अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी को पढ़ने का काम करें। विपक्ष को उनसे सीखना चाहिए कि कैसे वो आम जनता की बात रखते थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की भी बधाई दी। कानून व्यवस्था पर सीएम बोले- अपराधियों को मिट्टी में मिला देंगे
कानून व्यवस्था के सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, प्रदेश में कानून के अनुरूप शासन सरकार की प्राथमिकता है। कोई भी व्यक्ति हो, कितना भी बड़ा व्यक्ति हो अगर कानून से बाहर होकर काम करेगा वो बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले वक्त में और भी अधिक कठोर फैसले लिए जाएंगे। कोई भी व्यक्ति अगर अपराध करेगा तो उसको मिट्टी में मिला दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने नशा के कारोबार में संलिप्त लोगों को भी कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों की कमर तोड़ने का कार्य भी सरकार कर रही है।