हिमाचल प्रदेश के चंबा और शिमला में आज 2 लोगों की पत्थर गिरने से मौत हो गई। चंबा में श्रीखंड यात्रा पर गए एक श्रद्धालु पर आज सुबह 11.30 बजे पहाड़ी से पत्थर गिर गया। इससे जम्मू कश्मीर के डोडा निवासी श्रद्धालु दविंदर सिंह की मौके पर मौत हो गई। शिमला के रामपुर में भी खोल्टी नाला के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतक की पहचान तकलेच के रहने वाले मीर हमजा की बेटी मीरा के तौर पर हुई। पत्थर लगने के बाद उसे एम्बुलेंस में खनेरी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। वहीं शिमला जिला के कोटखाई के खलटूनाला के पीछे पहाड़ियों में गुरुवार सुबह करीब 3 बजे बादल फटने से नाले में मलबा आ गया। इससे 6 से ज्यादा गाड़ियां और आधा पेट्रोल पंप दब गया। पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए ऊना जिला, कुल्लू के बंजार सब डिवीजन, शिमला के जुब्बल और मंडी के थुनाग में भी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। शिमला शहर के अलग-अलग नालों में आई बाढ़ व मलबे में 15 से ज्यादा गाड़ियां दबीं। किन्नौर के पूह में बुधवार शाम बादल फटने से सतलुज का जलस्तर बढ़ा। इससे शिमला में रामपुर के गानवी में 26 लोगों के टैम्परेरी शेड, दुकानें और स्टोर बीती शाम के फ्लड में नष्ट हुए। यहां घरों को खाली कराया गया। गानवी पुलिस चौकी भी खतरे की जद में आई। बाढ़ के कारण गानवी जल विद्युत परियोजना का पुल ढह गया। शिमला शहर के लिए पेयजल सप्लाई करने वाला चाभा प्रोजेक्ट भी जलमग्न हो गया है, जिससे घरों में पानी नहीं पहुंचा। शिमला, कुल्लू, सोलन और सिरमौर जिले में भी भारी बारिश से जगह-जगह लैंडस्लाइड हुए। इससे 1 नेशनल हाईवे समेत 395 सड़कें बंद हो गईं। शिमला और कुल्लू जिले में अलग-अलग जगहों पर 20 से ज्यादा गाड़ियां मलबे में दब गईं। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा और मंडी जिला में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर जरूर पड़ेगा। मगर प्रदेश के कई भागों में हल्की बारिश जारी रहेगी। मौसम से नुकसान के PHOTOS… मौसम से जुड़े पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…