अनूपपुर में एक स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद पलटी खाते हुए निर्माणाधीन मकान में घुस गई। गाड़ी इतनी रफ्तार से पलटते हुए गई की आगे का कांच टूट गया, जिससे निकलकर दो युवक बाहर गिर गए। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो शवों का पोस्टमार्टम कोतमा और तीन का बीजरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। 5 गंभीर घायल हैं, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में भर्ती कराया गया है। एक्सीडेंट सोमवार सुबह करीब 10 बजे रामनगर थाना क्षेत्र के रेऊंदा गांव में हुआ। स्कॉर्पियो सवार अनूपपुर के कोतमा से बेलिया जा रहे थे। मृतकों में से चार स्कॉर्पियो जबकि एक बाइक सवार शामिल है। हादसे में इनकी गई जान स्कॉर्पियो सवार ये घायल कोतमा से झिरिया टोला जा रहे थे स्कॉर्पियो सवार
टीआई कौशिक ने कहा- स्कॉर्पियो सवार लोग कोतमा से झिरिया टोला की तरह आ रहे थे। वहीं, बाइक सवार युवक झिरिया टोला से कोतमा की ओर जा रहा था। नेशनल हाईवे 43 पर झिरिया टोला के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई। बाइक को टक्कर मार दी, फिर निर्माणाधीन मकान में जा घुसी। मकान में कोई मौजूद नहीं था। गाड़ी लेकर घूमने निकले थे सभी
टीआई ने बताया कि स्कॉर्पियो सवार सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले हैं। स्कॉर्पियो आशीष केवट की है। वह सुबह दोस्तों के साथ घूमने निकला था। इसमें 9 लोग सवार थे। हादसे को देखकर लगता है कि गाड़ी की रफ्तार बहुत तेज थी। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो करीब 20 मीटर उछलकर निर्माणाधीन मकान में घुसकर पलट गई। इससे स्कॉर्पियो का आगे का शीशा टूटा। आशीष और अन्य दोस्त बाहर गिर गए। बाकी लोग अंदर फंसे थे। दूसरे शीशे तोड़कर उनको बाहर निकाला गया। ये खबर भी पढ़ें… उमरिया में बाइक भिड़ीं, 2 लोगों की मौत, 5 घायल उमरिया जिले के भदार नदी के पुल के पास सोमवार करीब 5 बजे दो बाइक आमने-सामने से भिड़ गईं। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पूरी खबर पढ़ें..
बाइक आपस में भिड़ीं, पिता-दो बच्चे और साले की मौत मंडला में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक, उसके दो बच्चे और साले की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, युवक की पत्नी समेत एक अन्य बाइक सवार घायल हैं। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र में जरगी गांव में शनिवार शाम 4.30 बजे की है। मृतक सिवनी जिले के रजरवाड़ा गांव के रहने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर…