एयर फोर्स चीफ एपी सिंह ने शनिवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के 5 लड़ाकू विमान गिराए गए थे। इसके अलावा एक सर्विलांस एयरक्राफ्ट को लगभग 300 किलोमीटर की दूरी से मार गिराया। यह सतह से हवा में टारगेट हिटिंग का अभी तक का रिकॉर्ड है। एपी सिंह बेंगलुरु के HAL मैनेजमेंट अकादमी ऑडिटोरियम में एयर चीफ मार्शल एलएम कात्रे मेमोरियल लेक्चर के 16वें सीजन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने शानदार काम किया, पाकिस्तान हमारा एयर डिफेंस सिस्टम नहीं भेद पाया। उन्होंने कहा, ‘हाल ही में खरीदे गए S-400 सिस्टम गेम-चेंजर रहे हैं। पाकिस्तान लंबी दूरी के ग्लाइड बम होने के बाद भी इनका इस्तेमाल नहीं कर पाया।’ एयर फोर्स चीफ ने आगे कहा कि पाकिस्तान के बहावलपुर में हमले के पहले और बाद की तस्वीरें सबके सामने हैं। वहां कुछ नहीं बचा था। ये तस्वीरें न सिर्फ सैटेलाइट से ली गईं। बल्कि लोकल मीडिया ने भी तबाह हुई बिल्डिंग की अंदर की तस्वीरें दिखाईं थीं। वहीं, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत के पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को गिराने के दावे को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि भारत ने एक भी पाकिस्तानी विमान न ही गिराया और न ही नष्ट किया। एयरफोर्स चीफ की स्पीच, 4 पॉइंट में… आसिफ बोले- भारतीय सैनिकों को बहुत ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा पाकिस्तानी रक्षा मंत्री आसिफ ने सोशल मीडिया पर कहा कि भारतीय वायु सेना प्रमुख के यह दावे न सिर्फ यकीन न किए जाने वाले हैं, बल्कि गलत समय पर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि भारतीय सेना के अफसरों को राजनीति की नाकामियों का जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। पाकिस्तानी नेता ने कहा, तीन महीनों तक भारत ने इस तरह का कोई दावा नहीं किया था, जबकि पाकिस्तान ने तुरंत ही इस मामले की जानकारी इंटरनेशनल मीडिया को दी थी। कई स्वतंत्र जांचकर्ताओं ने माना है कि कई भारतीय विमान खोए गए हैं। आसिफ ने दावा किया कि लड़ाई के दौरान बॉर्डर पर भारतीय सैनिकों को बहुत ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर सच का पता लगाना है, तो दोनों देशों को अपने विमान भंडार को स्वतंत्र जांच के लिए खोल देना चाहिए, लेकिन भारत ऐसा करेगा, इस पर उन्हें शक है।
ख्वाजा आसिफ ने कहा कि झूठ गढ़ने से जंग नहीं जीती जा सकती। उन्होंने चेतावनी दी कि राजनीतिक फायदे के लिए ऐसे झूठे दावे बहुत बड़ा खतरा पैदा करते हैं जब दोनों देशों के पास परमाणु हथियार हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानिए….
भारत ने 7 मई को रात डेढ़ बजे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकियों के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। सेना ने कहा था कि इस स्ट्राइक में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। पाकिस्तान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, भारत ने कोटली, बहावलपुर, मुरीदके, बाग और मुजफ्फराबाद में अटैक किया थे। इसमें आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हेडक्वॉर्टर और जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर का ठिकाना भी शामिल था। ………………………….. CDS से सवाल- पाकिस्तान ने कितने भारतीय फाइटर जेट गिराए: जनरल चौहान ब्लूमबर्ग से बोले- महत्वपूर्ण यह नहीं- विमान गिरे, जरूरी यह- क्यों गिरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान ने 31 मई को सिंगापुर में पाकिस्तान के साथ संघर्ष में भारतीय फाइटर जेट गिरने के दावों पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि असली मुद्दा यह नहीं है कि कितने विमान गिरे, बल्कि यह है कि वे क्यों गिरे? CDS ने यह बात ब्लूमबर्ग को दिए इंटरव्यू में कही। वे यहां शांगरी-ला डायलॉग कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें…