छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के NTPC सीपत प्लांट में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। प्लांट की यूनिट-5 में मेंटनेंस के दौरान प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म टूट गया। हादसे में 1 मजदूर की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। मिली जानकारी के मुताबिक मृत मजदूर का नाम श्याम साहू है, जो सीपत थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव का रहने वाला था। हादसे के बाद तत्काल मजदूरों को NTPC हॉस्पिटल, सिम्स और अपोलो भेजा गया। सिम्स में एक की मौत हो गई, जबकि 4 लोगों का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूरों के परिजन NTPC प्लांट के बाहर मौजूद रहे। गेट के बाहर और सड़क पर चक्काजाम कर 8 घंटे तक प्रदर्शन किया। राहगीर परेशान होते रहे। गाड़ियों की कतार लगी रही, फिर गाड़ियों को डायवर्ट रूट से भेजा गया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक और घायलों के परिवारों को 50-50 लाख रुपए और एक नौकरी देने की मांग की। इस पर NTPC प्रबंधन ने कहा कि मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजा और नौकरी दी जाएगी। सिर्फ एक अस्पताल में भर्ती, 3 डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। हादसे के बाद की ये तस्वीरें देखिए… सीपत NTPC गेट के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात सीपत NTPC हादसे के बाद ग्रामीण भड़के हुए थे। सैकड़ों की संख्या में गुस्साए ग्रामीण यूनिट-5 गेट के पास जमा हो गए। गेट के बाहर जमकर हंगामा किया। एनटीपीसी प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। गेट के बाहर तनावपूर्ण माहौल था। 5 संविदा श्रमिक घायल, एक की मौत वहीं NTPC सीपत के जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती ने बताया कि सीपत स्टेशन के यूनिट 5 में हादसे की जानकारी आई है, जिसमें 5 संविदा श्रमिक घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है। हादसे के कारणों की जांच चल रही है। जांच के बाद डिटेल में जानकारी दी जाएगी। हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें भी देखिए… NTPC प्लांट में हुए हादसे ………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़ें बिलासपुर NTPC में हादसा: सीपत प्लांट में बॉयलर फटा, ब्लास्ट से पेंट हाउस की छत क्षतिग्रस्त, 500 मेगावाट की यूनिट ठप; अफसर बोले- दो दिन में फिर हो जाएगी शुरू छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सीपत स्थित NTPC प्लांट में 4 साल पहले ब्लास्ट हो गया था। धमाका इतना तेज था कि पेंट हाउस की छत उड़ गई थी। वहीं 500 मेगावाट की यूनिट ठप हो गई थी। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई थी। बताया जा रहा है कि प्लांट में बॉयलर लीकेज होने के कारण ऐसा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…