मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में एक कार 70 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लापता हैं। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार शाम करीब 7 बजे शिलांग-डॉकी रोड पर रंगैन के पास हुई। कार शिलांग से पिनुरसला जा रही थी, तभी हाईवे पर तीखे मोड़ पर चालक ने कंट्रोल खो दिया। पुलिस के मुताबिक, कार में एक गर्भवती महिला सहित पांच लोग सवार थे। घंटों की मशक्कत के बाद, केवल तीन शव ही मिले हैं। इनमें एक महिला, एक पुरुष और एक नाबालिग के शव हैं। बाकी शवों की तलाश जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि हाईवे पर 2023 से निर्माण कार्य चल रहा है। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि सड़क पर कोई साइन बोर्ड नहीं है, कोई रेलिंग नहीं है और सुबह के समय विजिबिलिटी लगभग जीरो होती है। इसके कारण यहां अक्सर हादसे होते हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई एयरपोर्ट पर ₹15 करोड़ के गांजे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, विदेश मंत्रालय के नाम से पैकेट में छिपा रखा था मुंबई कस्टम ने रविवार को इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक यात्री को 15 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ गिरफ्तार किया। गांजे की अनुमानित कीमत 14.73 करोड़ रुपए है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आरोपी बैंकॉक से छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा था। उसने ‘विदेश मंत्रालय (ME) के राजनयिक पाउच’ लिखे एक पैकेट में गांजा छिपा रखा था। पैकेट पर विदेश मंत्रालय का स्टांप लगा था और उसे विदेश मंत्रालय के ऑफिशियल टेप से सील किया गया था। यात्री के ट्रॉली बैग में अलग-अलग UNODC (United Nations Office on Drugs and Crime) और टॉप सिक्रेट मिशन नाम से कई फर्जी रिपोर्ट्स भी थे। आरोपी पैकेट को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गोपनीय राजनयिक सामान बताकर जांच से बचने की कोशिश कर रहा था। उसके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मणिपुर में तीन अलग-अलग जगहों से 8 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद मणिपुर सुरक्षा बलों ने रविवार को इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व और बिष्णुपुर जिलों में चार अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों के आठ उग्रवादियों को अरेस्ट किया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि कंगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी के पांच सक्रिय कार्यकर्ताओं को तीन जिलों के विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए इन उग्रवादियों पर जबरन वसूली, गोलीबारी करने, अपहरण में शामिल होने और अवैध हथियार रखने समेत कई आरोप हैं। इनके पास से एक 9 एमएम पिस्तौल, एक भरी हुई मैगजीन और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुरी हादसा- जिंदा जलाई गई नाबालिग लड़की का शव ओडिशा पहुंचा; शनिवार को दिल्ली एम्स में दम तोड़ा ओडिशा के पुरी में जिस 15 साल की लड़की को जिंदा जलाया गया था, उसका शव रविवार रात दिल्ली एम्स ओडिशा लाया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच, नाबालिग का शव पुरी जिले के बलंगा में उसके पैतृक स्थान पर पहुंचा। दिल्ली के एम्स में पोस्टमार्टम के बाद, लड़की का शव एक सेवा विमान से लाया गया। लड़की ने शनिवार को दम तोड़ दिया। मुख्तार अंसारी का बेटा पुलिस की गिरफ्त में, पिता की जब्त संपत्तियों को वापस पाने जाली दस्तावेज बनाए गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के सबसे छोटे बेटे उमर अंसारी को गाजीपुर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। उसने अपनी मां अफसा अंसारी के जाली हस्ताक्षर करके जब्त संपत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं। मोहम्मदाबाद थाने में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। उमर अंसारी को रविवार को अपने पिता की ज्ब्त संपत्तियों को वापस पाने के लिए अदालत में कथित तौर पर जाली दस्तावेज़ जमा कर दिए थे।