तेलंगाना में ड्रग्स के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता मिली है। राज्य की नई गठित स्पेशल टीम ने 935.611 किलो गांजा जब्त किया है। इसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।यह गांजा ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था और रास्ता आंध्र प्रदेश से होकर गुजर रहा था। आज की अन्य बड़ी खबरें… अंडमान-निकोबार के पास 6.2 तीव्रता का भूकंप, जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं अंडमान-निकोबार में सोमवार देर रात 12:11 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी में समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर गहराई में आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 थी। अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है। दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र 4 अगस्त से शुरू, पूरी तरह पेपरलेस कामकाज होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र 4 अगस्त से शुरू होगा। दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद यह तीसरा सत्र होगा। इस बार विधानसभा का सत्र कई मायनों में खास है। सत्र में पेपरलेस कामकाज हो इसके लिए नए सॉफ्टवेयर से लेकर सभी विधायकों को पिछले दिनों आईपैड और मोबाइल पर काम करने की ट्रेनिंग भी दी गई थी। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने विधानसभा में नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन लागू करने की प्रक्रिया तेजी से होने और मानसून सत्र से पहले इसके पूरा होने की संभावना जताई है। गुप्ता ने कहा कि विधानसभा पूरी तरह से सौर ऊर्जा पर आधारित होगा। विधानसभा परिसर में 500 किलोवाट क्षमता वाला सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया है। इसका संचालन सत्र शुरू होने के दौरान किया जाएगा।